MP Monsoon Session 2026: मध्य प्रदेश विधानसभा का पांच दिवसीय मानसून सत्र शुरू हो गया है. 24 जुलाई तक चलने वाले इस सत्र के दौरान सरकार पहला अनुपूरक बजट पेश करने के साथ-साथ समान नागरिक संहिता (UCC) विधेयक सहित कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव सदन में पेश कर सकती है. वहीं विपक्ष ने जमीन खरीद, पेपर लीक, कानून-व्यवस्था, किसानों की समस्याओं और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरने की रणनीति तैयार की है.
मुख्यमंत्री निवास पर बीेजेपी विधायक दल की बैठक हो रही है. बैठक में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और दोनों डिप्टी सीएम मौजूद हैं.
विधानसभा सचिवालय के अनुसार, इस बार कुल 3,428 प्रश्न प्राप्त हुए हैं. इनमें 2,124 प्रश्न ऑनलाइन और 1,304 प्रश्न ऑफलाइन माध्यम से जमा किए गए हैं. सत्र के दौरान इन सवालों के जरिए विभिन्न विभागों के कामकाज और सरकारी योजनाओं पर चर्चा होने की संभावना है.
वहीं, विपक्ष ने उज्जैन जमीन खरीद मामले, केन-बेतवा परियोजना से प्रभावित परिवारों को मुआवजे में कथित अनियमितताओं, नीट-यूजी पेपर लीक और सीबीएसई परीक्षा से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने की तैयारी की है. ऐसे में सदन में कई विषयों पर तीखी बहस देखने को मिल सकती है.
BJP विधायक दल की बैठक शुरू
मुख्यमंत्री निवास पर बीेजेपी विधायक दल की बैठक हो रही है. बैठक में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और दोनों डिप्टी सीएम मौजूद हैं.
‘विपक्ष जगह बताए, हम वहां बीज पहुंचाएंगे’
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के आरोपों पर कृषि मंत्री एंदल सिंह कषाना ने कहा कि हमारे पास खाद, बीज सभी का पर्याप्त स्टॉक है. विपक्ष जगह बताए, हम वहां बीज और खाद सब पहुंचा देंगे.
‘सरकार सिर्फ दावे करती है, किसानों को खाद-बीज नहीं देती’
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा सरकार हमेशा दावे करती है कि हमारे पास खाद और बीज का पर्याप्त भंडारण है. लेकिन किसानों को उपलब्ध नहीं करवा पाती है. आने वाले समय में पशुओं के चारे का संकट होगा और दूध उत्पादन घटेगा. बात डबल इंजन की होती है लेकिन सिंगल इंजन अपना ही लोड नहीं खींच पा रहा है. कर्ज के बोझ से प्रदेश दबा हुआ है.
‘सदन में कानून लागू होता है, शहर काजी के घर नहीं होता’
भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा, ‘सदन में तो सभी को आने का हक है. सदन में कानून लागू होता है, लेकिन शहर काजी के घर कानून नहीं लागू होता है. लेकिन अब हलाला करोगे तो जेल जाना पड़ेगा. कानून पर अमल नहीं करोगे तो बाबा साहब का डंडा अमल करवाएगा.’
‘बिल नहीं था, चोरी से जोड़ा गया विद्येयक पटल पर पहले पेश किया गया’
यूसीसी विधेयक पर चर्चा को लेकर कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने सरकार पर जमकर हमला बोला. मसूद ने कहा कि वो बिल नहीं था. चोरी से जोड़ा गया विधेयक पटल पर पहले से पेश किया गया.
बरकतउल्ला विश्वविद्यालय का नाम बदलने प्रस्ताव नहीं
सरकार ने बरकतुल्ला विश्वविद्यालय के नाम को बदलने का फिलहाल कोई फैसला नहीं लिया है. विश्वविद्यालय का नाम बदलने को लेकर विधानसभा में विधायक आतिफ आरिफ अकील के प्रश्न पर शिक्षा विभाग ने जवाब दिया. हालांकि सरकार ने बताया कि इसके संबंध में जानकारी इकट्ठा की जा रही है.
कांग्रेस की आपत्ति पर विधानसभा सचिवालय ने जारी की अनूपूरक कार्य सूची. कांग्रेस ने विधानसभा में कार्रवाई के दौरान बिना दैनिक कार्य सूची में यूसीसी बिल को शामिल करने पर आपत्ति जताई थी.
यूसीसी बिल पर बोले उमंग सिंघार
यूसीसी को लेकर बोले नेता प्रतिपक्ष कहा, इसके बारे में किसी को जानकारी नहीं थी. अध्यक्ष को भी कहा है अगर कार्यसूची लानी है तो हम सभी को अवगत कराना चाहिए था. कार्य मंत्रणा में सिर्फ़ बिल को पेश होने को लेकर समय को लेकर बात हुई थी.
उन्होंने कहा कि आज आएगा इस बारे में कोई जानकारी दी ही नहीं गई थी. भारतीय जनता पार्टी समाज को बांटना चाहती है. आदिवासियों के वोट चाहिए इसलिए UCC से बाहर रखा है. 27 परसेंट आरक्षण OBC मांग रहा है तो कहाँ मिल रहा है क्या यही समान नागरिकता है. उन्होंने कहा कि ये एजेंडा है हिंदू मुस्लिम को बांटो और कैसे भी करके सरकार बना लो.
UCC के साथ धन्वंतरि विश्विद्यालय विधेयक पेश किया गया. अग्निशमन और आपातकालीन सेवाएं विधेयक कैलाश विजयवर्गीय ने पेश किया.
वहीं इज ऑफ डूइंग बिजनेस विधेयक कृष्णा गौर ने पेश किया. साथ ही उपकर संशोधन विधेयक बिल भी पेश किया.
सदन में यूसीसी बिल पेश, कल कैबिनेट ने दी थी मंजूरी
धरने पर बैठे कांग्रेस विधायक
जौरा से कांग्रेस विधायक पंकज उपाध्याय गांधी प्रतिमा के नीचे धरने पर बैठ गए. उनका कहना है कि जनता ने चुनकर मुझे भेजा है, लेकिन जनता की समस्या का समाधान नहीं कर पा रहा हूं. उन्होंने कहा कि शुगर मिल साल 2008 से बंद है, हमारे प्रश्नों काे हम सदन में उठा नहीं सकते हैं. जब न्याय नहीं मिलेगा और सदन जब तक चलेगा मैं धरने पर बैठा रहूंगा. उन्होंने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष को कई बार बता चुका हूं और प्रमुख सचिव को जानकारी देने के बाद धरने पर बैठा हूं.
विधानसभा की कार्यवाही स्थागित
उज्जैन जमीन मामले पर चर्चा की मांग
उमंग सिंघार ने सीएम के ज़मीन मामले पर चर्चा करने की मांग की है. उन्होंने कहा कि उज्जैन के आसपास ज़मीनों पर हो चर्चा. उन्होंने कहा कि संसदीय कार्यमंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने पॉइंट आफ़ ऑर्डर लेकर आए. स्थगन में ये आया ही नहीं सकता है.
स्थगन में हाल फिलहाल के प्रस्तावों पर ही चर्चा होती है. उमंग सिंघार ने कहा कि सीएम पर आरोप लगे हैं.
कांग्रेस विधायक ने खेल मंत्री से पूछे सवाल
कांग्रेस विधायक लखन घनघोरिया ने खेल मंत्री विश्वास सारंग से पूछा सवाल कहा कि विधायकों के नाम पर होने वाले खेल क्यों नहीं हुए? दो सालों से विधायक कप क्यों नहीं हुआ है. राशि कहां खर्च की गई.
मंत्री विश्वास सारंग ने कहा खेल का बजट 06 करोड़ से बढ़ाकर 815 करोड़ किया.
कार्यवाही शुरू होते ही प्रश्नकाल की शुरूआत
श्रद्धांजलि के बाद विधानसभा की कार्यवाही 10 मिनिट के लिए स्थगित
यूसीसी लागू होगा, हलाला करने वाले जेल भी जाएंगे – रामेश्वर शर्मा
यूसीसी को लेकर बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि कांग्रेस हलाला करने वाले मुल्ले मुसलमानों का समर्थन कर रही है. पहले भी शाहबानो प्रकरण में एक महिला सुप्रीम कोर्ट से जीती है. उन्होंने कहा कि राजीव गांधी ने सदन बुलाकर सुप्रीम कोर्ट के निर्णय को बदला था. कांग्रेस मुस्लिम तुष्टीकरण और हलाला जैसे प्रकरणों को अपनाने के लिए विरोध कर रही है. विधायक ने कहा कि UCC लागू होगा हलाला करने वाले जेल भी जाएंगे.
विधानसभा की कार्रवाई शुरू होने पर कांग्रेस के प्रदर्शन पर भाजपा ने हमला बोला है.
भोपाल-कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन पर बोले बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा कहा, कांग्रेस मुखौटा पहनकर घड़ियाली आँसू बहा रही है. केंद्र और राज्य सरकार किसानों के कल्याण के लिए काम कर रही है. किसानों की फसल भावांतर में ख़रीदने का काम सरकार कर रही हैं.
विधानसभा परिसर में कांग्रेस का प्रदर्शन
विधानसभा परिसर में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन देखने को मिल रहा है. उमंग सिंघार ने किसानों के मुद्दे को लेकर कहा कि प्रदेश का किसान परेशान है. किस को ना ही खाद मिल रही ना बिजली क्या करें प्रदेश का किसान.
मानसून सत्र के शुरू होने से पहले सीएम मोहन यादव विधानसभा पहुंचे हैं. आज प्रदेश के इतिहास में इस सत्र को स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा. यूसीसी बिल सहित अन्य बिलों को सदन में पेश किया जाएगा.
मानसून सत्र से पहले उमंग सिंघार का बयान
मानसून सत्र से पहले नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि ‘राज्य में किसान परेशान हैं। आप राज्य में बढ़ती महंगाई और नौकरी न मिलने से परेशान बेरोजगार युवाओं की हालत देख सकते हैं. इथेनॉल से जुड़े मामले जैसे मुद्दे भी सामने आए हैं. इन सभी मुद्दों पर हम आज सरकार से जवाब मांगेंगे.’
VIDEO | Bhopal: As the Monsoon Session of the Parliament begins today, Madhya Pradesh LoP Umang Singhar (@UmangSinghar) says, “Farmers in the state are distressed. You can see the rising inflation in the state, and the condition of unemployed youth who are unable to find jobs.… pic.twitter.com/E5TNVepOZi
— Press Trust of India (@PTI_News) July 20, 2026
शाम में हाेगी भाजपा विधायक दल की बैठक
मानसून सत्र को लेकर आज भाजपा विधायक दल की बैठक शाम 7:00 बजे मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित की जाएगी. बैठक में विधानसभा में विपक्ष के हमलों का जवाब देने की रणनीति पर मंथन किया जाएगा.
