MP के लाखों पेंशनर्स को बड़ी राहत, अब घर बैठे बनेगा जिटल जीवन प्रमाण पत्र, जानें कैसे डाउनलोड करें

MP Pensioners Life Certificate Helpline: सरकार के नए फैसले के बाद अब पेंशनर्स के जीवन प्रमाण पत्र घर पर ही बन सकेंगे. इसके लिए इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (IPPB) ने कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के साथ मिलकर घर बैठे डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र बनवाने की सुविधा शुरू कर दी है.
Doorstep Digital Life Certificate Service

घर बैठे बनेगा जीवन प्रमाण पत्र

Doorstep Digital Life Certificate Service: मध्य प्रदेश सरकार लगातार प्रदेश के लाखों सरकारी पेंशनर्स के लिए समय-समय पर कई बड़े कदम उठा रही है. ऐसे में एक बार फिर अब प्रदेश सरकार ने लाखों पेंशनर्स के लिए बहुत बड़ी राहत दी है. दरअसल, एमपी सरकार ने पेंशनर्स की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जीवन प्रमाण पत्र (Digital Life Certificate) से जुड़े नियमों में बदलाव करनी का फैसला लिया है. सरकार के नियमों के अनुसार, प्रदेश के लाखों रिटायर्ड सरकारी कर्मचारियों को हर साल जीवन प्रमाण पत्र (Digital Life Certificate) बनवाना या अपडेट कराना जरूरी होता है, उसके लिए उन्हें सरकारी ऑफिस के चक्कर लगाने पड़ते थे.

सरकार के नए फैसले के बाद जीवन प्रमाण पत्र अब घर पर ही बन सकेगा. इसके लिए पेंशनर्स को कहीं जाने की जरूरत नहीं होगी. आइए जानते हैं एमपी सरकार के इस नए फैसले के बारे में.

घर बैठे बनेगा जीवन प्रमाण पत्र

सरकार के नए फैसले के बाद अब पेंशनर्स के जीवन प्रमाण पत्र घर पर ही बन सकेंगे. इसके लिए इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (IPPB) ने कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के साथ मिलकर घर बैठे डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र बनवाने की सुविधा शुरू कर दी है. सरकारी रिपोर्ट्स के अनुसार, इस नई व्यवस्था के लागू होने के बाद प्रदेश के लगभग 10.50 लाख से 11.50 लाख पेंशनर्स को इसका सीधा लाभ मिल सकेगा.

    एक कॉल पर घर आएगा डाकिया

    • नया जीवन प्रमाण पत्र बनवाने या अपडेट कराने के लिए पेंशनर्स सिर्फ एक कॉल और मैसेज के जरिए घर बैठे आसानी से अपना यह काम कर सकती हैं.
    • मध्य प्रदेश सरकार ने पेंशनर्स के लिए टोल फ्री नंबर 155299 जारी किया है.
    • पेंशनर्स इस नंबर पर कॉल करके जीवन प्रमाण पत्र बनवाने के लिए सूचना दे सकते हैं.
    • वहीं ‘Postinfo’ ऐप के जरिए भी जीवन प्रमाण पत्र के लिए रिक्वेस्ट भेजी जा सकती है.
    • जैसे ही रिक्वेस्ट पोस्ट ऑफिस तक पहुंचेगी, वैसे ही डाकिया पेंशनर्स के घर आएगा और बायोमेट्रिक डिवाइस की मदद से अंगूठे का निशान या चेहरे का स्कैन करेगा.

    कितनी लगेगी फीस?

    बता दें सरकार ने इसके लिए एक निर्धारित फीस तय की है, जिसमें अगर आप नया जीवन प्रमाण पत्र बनवाते हैं, तो उसके लिए पेंशनर्स को 70 रुपये बतौर चार्ज देना होगा. वहीं जैसे ही जीवन प्रमाण पत्र से जुड़ी हुई प्रक्रिया पूरी हो जाती है, वैसे ही पेंशनर्स इसे अपने मोबाइल के माध्यम से जीवन प्रमाण पोर्टल jeevanpramaan.gov.in से डाउनलोड कर सकेंगे.

    इन डॉक्यूमेंट्सकी होगी जरूरत

    • आधार नंबर
    • पेंशन पेमेंट ऑर्डर (PPO) नंबर
    • बैंक खाते की जानकारी
    • आधार से लिंक मोबाइल नंबर
    📺 Vistaar News Live TV

    ज़रूर पढ़ें