Vistaar NEWS

MP में परिसीमन के बाद लोकसभा सीट होंगी 44, विधानसभा में 230 से बढ़कर हो जाएंगी 345 सीटें

Madhya Pradesh lok sabha and vidhansabha seat increase delimitation impact

परिसीमन के बाद मध्य प्रदेश में लोकसभा सीटों की संख्या बढेंगी

MP Delimitation Impact: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली कैबिनेट मीटिंग में शुक्रवार (27 नवंबर) को परिसीमन से जुड़े संशोधित संविधान संशोधन विधेयक को मंजूरी मिल गई है. इसके मुताबिक देश में लोकसभा में सीटों की संख्या लगभग 815 हो जाएंगी. 50 फीसदी सीट बढ़ेंगी. इस फायदा मध्य प्रदेश में भी होने वाला है. प्रतिनिधित्व बढ़ने वाला है. एमपी से लोकसभा में सदस्यों की संख्या बढ़ने वाली है. सीटों की संख्या बढ़ने के बाद इसे 25 सालों यानी साल 2051 तक फ्रीज कर दिया जाएगा.

लोकसभा की सीट 29 से 44 होंगी

वर्तमान की बात करें तो मध्य प्रदेश में 29 लोकसभा सीट हैं. कुल सीटों का 50 फीसदी बढ़ता है तो ये संख्या 44 हो जाएगी. इससे अतिरिक्त 15 सदस्य बढ़ेंगे. संसद के निम्न सदन लोकसभा में मध्य प्रदेश की हिस्सेदारी करीब 5.34 फीसदी है. पिछली बार साल 2008 में परिसीमन हुआ था लेकिन एक भी सीट नहीं बढ़ी थी.

अप्रैल 2026 में आए विधेयक की बात करें तो उस समय सीटों का आधार साल 2011 में हुई जनगणना को बनाया गया था. वहीं, नवंबर 2026 में सभी राज्यों की सीटें 502 फीसदी बढ़ाने का प्रस्ताव रखा गया है. इस तरह देखा जाए तो अप्रैल वाले विधेयक से लोकसभा में एमपी की हिस्सेदारी 5.34 से बढ़कर 5.90 होने वाली थी. वहीं, वर्तमान संशोधन से कोई बदलाव नहीं होने वाली है. परिसीमन के बीच सांसद प्रतिनिधित्व बढ़कर 16.2 लाख हो जाएगा.

विधानसभा सदस्यों की संख्या 345 होगी

जहां परिसीमन के बाद लोकसभा सीटों की संख्या में बढ़ोतरी होगी. वहीं, विधानसभा की सीटों में इजाफा होने की बात सामने आ रही है. हालांकि इसे लेकर आधिकारिक प्रावधान सामने नहीं आया है. कई रिपोर्ट्स में 50 फीसदी तक वृद्धि का दावा किया जा रहा है. मध्य प्रदेश विधानसभा के सदस्यों की संख्या 230 है. इसमें 50 प्रतिशत की बढ़ोतरी होती है तो ये संख्या 345 हो जाएगी.

35 सीटें अनुसूचित जाति और 47 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं. साल 2028 के आखिरी में विधानसभा चुनाव होने हैं, इससे पहले सीटों की संख्या में इजाफा होता है या नहीं. यह अब तक तय नहीं हो सका है.

महिला आरक्षण लागू होने के बाद स्थिति

परिसीमन के साथ 33 फीसदी महिला आरक्षण लागू होता है तो लोकसभा और विधानसभा में हर तीसरी सीट महिलाओं के लिए आरक्षित होगी. लोकसभा सीटों की संख्या 44 होती हैं तो 15 सीट महिलाओं के लिए रिजर्व रहेगी. वहीं, विधानसभा की सीटों की संख्या 345 होती है तो 115 और वर्तमान स्थिति के मुताबिक 77 सीट आरक्षित रहेंगी.

Exit mobile version