Vistaar NEWS

‘आशीर्वाद के दीये’ से रोशन हुआ MP, उज्जैन-मैहर समेत पूरे प्रदेश में जले 50 लाख से ज्यादा दीपक

Ujjain deepotsav Ashirwad ka diya

उज्जैन में जलाए गए 35 लाख से ज्यादा दीये

MP Ashirwad Ka Diya: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर बीजेपी ‘सेवा संकल्प अभियान’ चला रही है. पूरे देश में गुरुवार (17 सितंबर) को दीपोत्सव कार्यक्रम मनाया गया. इसके साथ ही मध्य प्रदेश के अलग-अलग शहरों में दीप प्रज्ज्वलित किए गए. उज्जैन में मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया गया. जहां महाकाल मंदिर, शिप्रा तट, महाकाल लोक, कार्तिक मेला ग्राउंड समेत कई हिस्सों में करीब 35 लाख दीये जलाए गए. बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, सीएम मोहन यादव और कई नेता शामिल हुए.

मैहर – 3.73 लाख दीये

मैहर में सेवा संकल्प अभियान के तहत गुरुवार शाम ‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम आयोजित किया गया. जिलेभर में 3 लाख 73 हजार से अधिक दीप प्रज्ज्वलित किए गए. विश्व प्रसिद्ध मां शारदा माता मंदिर परिसर में 1 लाख 31 हजार से अधिक दीप जलाए गए, जिससे पूरा मंदिर परिसर रोशनी से जगमगा उठा.

कार्यक्रम में सांसद गणेश सिंह, विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी, कलेक्टर बिदिशा मुखर्जी, एडीएम रोशन राय सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में नागरिक व श्रद्धालु शामिल हुए.मैहर नगर के घंटाघर, अलाउद्दीन चौक, कटनी रोड तिराहा, पूर्व दरवाजा और बड़ी माई मंदिर सहित प्रमुख स्थानों पर भी दीप प्रज्ज्वलित किए गए.

मऊगंज – 12.51 लाख दीये

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर मध्य प्रदेश में शुरू किए गए ‘सेवा संकल्प अभियान’ का मऊगंज जिले में भव्य आगाज हुआ. सेवा, समर्पण और जनभागीदारी के संदेश के साथ जिले में 12 लाख 51 हजार दीप प्रज्ज्वलित किए गए. शाम ढलते ही हजारों दीपों की रोशनी से आयोजन स्थल जगमगा उठा. वहीं देवतालाब के प्रसिद्ध शिव मंदिर में 51 हजार और हाटा के हाटेश्वर नाथ मंदिर में भी 51 हजार दीप जलाए गए.

निवाड़ी – 11 लाख दीये

निवाड़ी जिले की प्रसिद्ध पर्यटन नगरी ओरछा में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम का मुख्य आयोजन किया गया. रामराजा सरकार की नगरी ओरछा में एक साथ 5 लाख 51 हजार दीप प्रज्वलित किए गए. इस दौरान बेतवा नदी के कंचनघाट, रामराजा लोक, लक्ष्मी मंदिर, शीश महल एवं मंदिर परिसर दीपों की रोशनी से जगमगा उठे.

जबलपुर – 1.11 लाख दीये

जबलपुर में भी आशीर्वाद का दिया कार्यक्रम आयोजित किया गया नर्मदा तट गौरी घाट में 1 लाख 11000 दिए जलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी गई इस मौके पर कैबिनेट मंत्री राकेश सिंह भी कार्यक्रम में शामिल हुए बड़ी तादाद में बीजेपी के कार्यकर्ता और आम नागरिकों ने नर्मदा तट पर दीए जलाकर देश के विकास का संकल्प लिया

ओंकारेश्वर – 11 हजार दीये जलाए गए

देशभर में आयोजित कार्यक्रमों की कड़ी में तीर्थनगरी ओंकारेश्वर को 500 आइकॉनिक सिटी में शामिल करते हुए विशेष दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस अवसर पर ओंकारेश्वर में 11 हजार दीप जलाए गए. दीपों की रोशनी से पूरा परिसर जगमगा उठा और तीर्थनगरी में आध्यात्मिक एवं उत्सवी माहौल नजर आया.

कार्यक्रम में खंडवा कलेक्टर ऋषव गुप्ता, एडीएम श्रद्धा शुक्ला, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष हरीश कोटवाले, एसडीएम पंकज वर्मा, नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रकाश परिहार, मुख्य नगर पालिका अधिकारी मोनिका पारधी सहित प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे.

देवास – 25 हजार दीये

देवास के पुलिस परेड ग्राउंड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित हुआ, जहां 25000 दीये जलाए गए. इस दौरान उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा मौजूद रहे.

आलीराजपुर – 91 हजार दीये

आलीराजपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के तहत “आशीर्वाद का दीया” कार्यक्रम का आयोजन किया गया. पंचेश्वर महादेव मंदिर परिसर में 91 हजार से अधिक दीप प्रज्ज्वलित किए गए. इस दौरान जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की.

ये भी पढ़ें: 33.25 लाख दीयों से जगमग हुआ उज्जैन, नितिन नवीन ने रामघाट पर जलाए दीये, बोले- PM करोड़ों लोगों के जीवन में बदलाव लेकर आए

रीवा – 51 हजार दीये

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर रीवा के रिवर फ्रंट को 51 हजार दीपों से रोशन किया गया. सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए. दीपों की रोशनी से पूरा रिवर फ्रंट आकर्षण का केंद्र बना रहा. कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं.

Exit mobile version