BJP अध्यक्ष नितिन नवीन ने स्वामित्व योजना का किया शुभारंभ, विपक्ष पर साधा निशाना, बोले- इनके पूर्वजों ने विभाजनकारी मानसिकता दी

Indore News: नितिन नवीन ने स्वामित्व योजना को लेकर कहा कि 50 लाख लोगों को अधिकार देना निश्चित ही प्रशंसनीय है. ये केवल कागज का टुकड़ा नहीं बल्कि स्वाभिमान के साथ जिंदगी जीने का रास्ता है.
indore swamitv yojana nitin nabin and cm mohan yadav

सीएम मोहन यादव, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन और प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल

Indore News: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन मध्य प्रदेश के दौरे पर हैं. इंदौर में गुरुवार (17 सितंबर) को स्वामित्व योजना का शुभारंभ किया. इसके तहत हितग्राहियों को फ्री में रजिस्ट्री बांटी गई. सबसे पहली रजिस्ट्री आगर मालवा के बड़ौद के निवासी सीताराम को दी गई. गांधी नगर मैदान में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नवीन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 140 करोड़ लोगों को विकास के साथ जोड़ा है. आज का दिन विशेष है, भगवान विश्वकर्मा की जयंती का दिन है.

‘स्वाभिमान के साथ जिंदगी जीने का रास्ता’

नितिन नवीन ने स्वामित्व योजना को लेकर कहा कि 50 लाख लोगों को अधिकार देना निश्चित ही प्रशंसनीय है. ये केवल कागज का टुकड़ा नहीं बल्कि स्वाभिमान के साथ जिंदगी जीने का रास्ता है. लोक माता ने जो सुशासन की मिसाल दी थी, उनके शासन के जो विषय थे, विधवा बहनों को संपत्ति का अधिकार देने की जो सोच थी, आज 250 वर्ष बाद भी उसी सोच को मोहन सरकार जमीन पर उतार रही है. आगे कहा कि आज का दिन विशेष है. प्रधानमंत्री को जो तोहफा दिया है, उसके लिए आभार व्यक्त करता हूं. मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पीएम मोदी के जन्मदिन को यादगार बना दिया है.

विपक्ष पर साधा निशाना

विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जिन्हें पीएम मोदी की योजनाओं का लाभ मिला, जब वह आशीर्वाद देते हैं तो इन्हें आपत्ति होती है. इनके पूर्वजों ने सिर्फ विभाजनकारी मानसिकता दी. इनके लिए नेशन लास्ट है. हमारे लिए नेशन फर्स्ट है और उनकी सोच सेल्फ फर्स्ट है. दिल्ली में हुए ब्रिक्स सम्मेलन के फूड मेन्यू को लेकर सवाल उठाने पर नवीन ने कहा कि खाने की रेसिपी क्या थी? बस यही उन्हें दिखा. लेकिन विपक्ष को सिर्फ मेन्यू दिखा. पूरे देश की निगाहें देश पर थी, ब्रिक्स का बड़ा सम्मेलन हुआ.

ये भी पढ़ें: इंदौर में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का रोड शो, सीएम मोहन यादव और हेमंत खंडेलवाल भी मौजूद

‘कांग्रेसियों को बिच्छू काट लेता है’

इसी कार्यक्रम में सीएम मोहन यादव ने संबोधित करते हुए कहा कि बीजेपी सरकार 50 लाख ग्रामीणों की जमीन की फ्री रजिस्ट्री करने जा रही है. होली, दीवाली और दशहरा आज ही मनाया जाएगा. मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेसी बोलते हैं कि आप लाडली बहनों को राशि क्यों देते हैं? इस पैसे से शराब पी जाती हैं. कांग्रेस के लोग कितनी गलत बात कहते हैं. उनकी सरकारों ने फूटी कौड़ी भी नहीं दी. भगवान का नाम लेने पर इन्हें बिच्छू काट लेता है.

ज़रूर पढ़ें