Vistaar NEWS

Bhopal: आज से टीचर्स का अनिश्चितकालीन धरना, TET और ई-अटेंडेंस का कर रहे विरोध

symbolic image

सांकेतिक तस्‍वीर

Bhopal News: TET अनिवार्यता समेत तीन प्रमुख मांगों को लेकर शिक्षक रविवार (27 सितंबर) से अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर रहे हैं. इस धरने की अगुवाई अध्यापक शिक्षक संयुक्त मोर्चा कर रहा है. भोपाल के नीलम पार्क में धरना प्रदर्शन किया जाएगा. इसके चरणबद्ध तरीके से आयोजित किया जाएगा. राज्य के अलग-अलग संभागों से टीचर्स शामिल होंगे.

किन मांगों को लेकर प्रदर्शन?

शिक्षक इन मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं.

चर्चा-संवाद से हल नहीं निकला

अध्यापक मोर्चे का कहना है कि शासन और प्रशासन के स्तर पर कई बार इन मांगों को लेकर चर्चा और संवाद हो चुके हैं. इसके बाद भी कोई हल नहीं निकला है. यही वजह है कि आंदोलन को निर्णायक चरण में ले जाने का फैसला लिया गया है.

ये भी पढ़ें: MP नगरीय निकाय चुनाव: महापौर और नपा अध्यक्ष पद की दावेदारी हुई 60% महंगी, जमानत राशि हुई ₹32 हजार

वहीं, पिछले 29 दिन से संविदा शिक्षक वर्ग-1 चयन परीक्षा 2023 के चयनित अभ्यर्थी प्रदर्शन कर रहे हैं. प्रदर्शनकारियों की मांग है कि शिक्षक भर्ती में 10 हजार नए पद जोड़कर दूसरी काउंसलिंग कराई जाए. अभ्यर्थियों के मुताबिक उच्च माध्यमिक शिक्षक भर्ती परीक्षा 2023 में कुल 8720 पद स्वीकृत थे. पहली काउंसलिंग के दौरान केवल 2901 पदों पर नियुक्ति हुई है. वहीं, 5819 पदों पर अब तक काउंसलिंग नहीं हुई है.

Exit mobile version