Vistaar NEWS

MP IAS Transfer: मध्य प्रदेश में 32 IAS अफसरों के तबादले, संजना जैन बनीं जल संसाधन विभाग की उप सचिव

transfer

सांकेतिक तस्वीर

MP IAS Transfer: मध्य प्रदेश में शुक्रवार (21 अगस्त 2026) को बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया. भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 32 अधिकारियों का तबादला कर दिया गया. 2016 बैच की IAS अधिकारी संजना जैन को जल संसाधन विभाग के उपसचिव पद पर स्थानांतरित किया गया है. वे वर्तमान में मैहर जिले में अपर कलेक्टर के पद पर तैनात हैं.

10 मुख्य कार्यपालन अधिकारी बदले गए

प्रदेश के 10 जिले में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी बदले गए हैं. इनमें सागर, सिंगरौली, देवास, रीवा, सीधी, खंडवा, श्योपुर, टीकमगढ़, बड़वानी और बालाघाट हैं. वहीं, जिले में 9 नए अनुभाविगीय अधिकारी की तैनाती हुई है. बीना (सागर), बैहर (बालाघाट), कुक्षी (धार), देवसर (सिंगरौली), बिछिया (मंडला), शहपुरा (डिंडोरी), बिजावर (छतरपुर) और डबरा (ग्वालियर) शामिल हैं.

इन अधिकारियों का हुआ तबादला

जगदीश कुमार गोमे (2016 बैच) को सिंगरौली जिला पंचायत से सागर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के पद पर ट्रांसफर किया गया है. अभिषेक चौधरी (2018 बैच) को ग्वालियर नगर निगम में आयुक्त के पद पर पोस्टिंग मिली है. संघ प्रिय (2018 बैच) को सिंगरौली जिला पंचायत का मुख्य कार्यपालन अधिकारी बनाया गया है. वे वर्तमान में ग्वालियर नगर निगम आयुक्त के पद पर पदस्थ हैं. ज्योति शर्मा (2018 बैच) को मध्य प्रदेश शासन में उप सचिव के पद पर तैनाती मिली है. वहीं, अंजली जोसेफ जोनाथन (2018 बैच) को लोक निर्माण विभाग में उप सचिव के पद पर पोस्टिंग मिली है.

9 अधिकारियों को अनुभागीय अधिकारी बनाया गया

आशीष कुमार (2024 बैच) को बीना, अनिकेत शांडिल्य (2024 बैच) को बैहर, आकाश अग्रवाल (2024 बैच) को मझौली, पाटिल आशीष (2024 बैच) को कुक्षी, सुशिर श्रीकृष्ण श्रीराम (2024 बैच) को देवसर, कुलदीप पटेल (2024 बैच) को बिछिया, जामदार फरहान इरफान (2024 बैच) को शहपुरा, ठाकरे ऋषिकेश विजय (2024 बैच) और नवकिरण कौर (2024 बैच) को डबरा का अनुविभागीय अधिकारी बनाया गया है. वहीं, पदस्थापना के लिए प्रतीक्षा कर रहीं, श्रद्धा शुक्ला (2022 बैच) को खंडवा जिले में अपर कलेक्टर के पद पर तैनाती मिली है.

ये भी पढ़ें: MP IAS Transfer: एमपी में 4 आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर, भारती जाटव ओगरे उच्च शिक्षा विभाग की अपर सचिव बनीं

Exit mobile version