Rewa: पति से अफेयर के शक में दो महिलाओं में जमकर लड़ाई, बीच सड़क में एक-दूसरे के बाल खींचे, मामला वायरल

Rewa High Voltage drama: मध्य प्रदेश के रीवा जिले के अतरैला बाजार में उस वक्त हंगामा मच गया, जब पति से कथित अफेयर के शक में दो महिलाएं एक-दूसरे से भिड़ गईं. देखते-देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच जमकर मारपीट शुरू हो गई
rewa high volatage drama

रीवा: अतरैला बाजार में हाई वोल्टेज ड्रामा

Rewa High Voltage drama: मध्य प्रदेश के रीवा जिले के अतरैला बाजार में उस वक्त हंगामा मच गया, जब पति से कथित अफेयर के शक में दो महिलाएं एक-दूसरे से भिड़ गईं. देखते-देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच जमकर मारपीट शुरू हो गई. बाजार में लोगों की भीड़ जमा हो गई और सड़क पर हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला. पूरा मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, पूरा मामला पति से कथित प्रेम संबंध के आरोप से जुड़ा बताया जा रहा है. जानकारी के मुताबिक अतरैला पुलिस थाना क्षेत्र के गौड़ियार और कसियारी गांव की रहने वाली दो महिलाओं के बीच इसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ. एक महिला ने दूसरी महिला पर अपने पति से अफेयर होने का आरोप लगाया था. इसी आरोप को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई और देखते ही देखते मामला मारपीट तक पहुंच गया.

एक-दूसरे के बाल खींचे

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों महिलाएं एक-दूसरे के बाल पकड़कर खींच रही हैं और सड़क पर पटककर मारपीट कर रही हैं. काफी देर तक बाजार में हंगामा चलता रहा. मौके पर मौजूद लोग तमाशबीन बने रहे और किसी ने इस पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. कुछ लोग दोनों महिलाओं को हटाने की कोशिश करते हैं लेकिन दोनों झगड़ा खत्म नहीं करते हैं.

फिलहाल यह घटना सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है. हालांकि, मामले में पुलिस की कार्रवाई और दोनों पक्षों की शिकायत को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने आना बाकी है.

📺 Vistaar News Live TV

ज़रूर पढ़ें