Vistaar NEWS

MP Nursing Council: GNM के छात्रों के लिए राहत भरी खबर, काउंसिल ने शिफ्टिंग की प्रक्रिया की शुरू, पढें पूरा शेड्यूल

GNM COLLEGE

GNM STUDENTS

MP Nursing Council: भोपाल: मध्यप्रदेश नर्सेस रजिस्ट्रेशन काउंसिल ने जीएनएम यानी कि जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी कोर्स सेशन 2022-2023 के छात्रों के लिए राहत भरी खबर दी है. यह खबर उन छात्रों से जुड़ी है जिनके कॉलेज मानकों के अभाव में अनुपयुक्त घोषित किए गए थे. अब, काउंसिल ने ऐसे छात्रों को दूसरे उपयुक्त संस्थान में शिफ्ट करने के लिए दूसरे राउंड की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

यह है पूरा मामला

दरअसल, सत्र 2022-23 में कई नर्सिंग कॉलेजों में आधारभूत सुविधाओं और मानकों की कमी पाई गई थी. जिसके चलते छात्रों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था. यही नहीं, छात्रों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही थी. आखिरकार काउंसिल ने छात्रों के हित में फैसला सुनाया है. काउंसिल द्वारा शिफ्टिंग प्रक्रिया के जरिए इन छात्रों को मान्यता प्राप्त और उपयुक्त संस्थानों में प्रवेश दिलाया जाएगा, ताकि उनका शैक्षणिक सत्र बाधित न हो.

इस तरह से होगी पूरी प्रक्रिया

काउंसिल द्वारा 19 अगस्त को जारी सूचना के अनुसार यह पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी. इसके बाद, पात्र छात्रों को निर्धारित तिथियों के अंदर ही आवेदन करना अनिवार्य होगा. यह भी बता दें की समय सीमा निकलने के बाद पोर्टल का लिंक नहीं खोला जाएगा.

वहीं, दूसरे राउंड के मुताबिक रजिस्ट्रेशन 19 अगस्त से 21 अगस्त तक किया जा सकेगा. इसके बाद रजिस्ट्रेशन करने वाले छात्र 20 अगस्त से 22 अगस्त तक अपनी पसंद के कॉलेजों की च्वाइस फिलिंग कर सकेंगे. वहीं, 23 अगस्त को प्रोविजनल अलाटमेंट जारी किया जाएगा. आखिर में चयनित छात्रों को 24 से 27 अगस्त के बीच आवंटित संस्थान में जाकर दस्तावेजों का सत्यापन और जमा कराना होगा.

ये भी पढ़ेंः छात्रों के प्रोटेस्ट का असर! योगी सरकार का अधिकारियों को अल्टीमेटम, हो सकती है कार्रवाई

Exit mobile version