Vistaar NEWS

MP News: राजगढ़ में बड़ा हादसा, नाले में बही कार, 9 लोगों की मौत, 2 ने कूदकर बचाई जान

Car washed away in a drain

नाले में बही कार

MP News: राजगढ़ में ईको वैन नाले में बह गई. इसमें एक ही परिवार के कुल 11 लोग सवार थे। अब तक 7 शव बरामद किए जा चुके हैं. इनमें तीन पुरुष, दो महिला और तीन साल का बच्चा शामिल है. बचाव दल बाकी लोगों की तलाश कर रहा है. हादसा पचोर-सारंगपुर रोड पर पड़ाना कस्बे में सोमवार सुबह करीब 9 बजे हुआ. सभी शवों को सारंगपुर लाया गया है.

कार में सवार थे 11 लोग

जानकारी के मुताबिक, ईको सवार सभी लोग देवास के रहने वाले हैं. वे सतवास से कड़लावद गांव जा रहे थे. इनमें 3 पुरुष, 4 महिला और 4 बच्चे थे. कार सतवास के धांसड़ गांव निवासी मुकेश सिंह चौहान के नाम पर रजिस्टर्ड है. वही कार चला रहा था. मुकेश और उसके चाचा हुकुम सिंह हादसे के बाद तैरकर नाले से बाहर निकल आए. हादसे के तुरंत बाद 4 लोगों की मौत की जानकारी आई थी लेकिन रेस्क्यू के दौरान मृतक संख्या बढ़कर 7 हो चुकी है.

अधूरा पुल नहीं देख पाया ड्राइवर

पड़ाना के पास झिरी नाले पर 30 फीट का पुल निर्माणाधीन है. तेज बारिश की वजह से पानी पुल के ऊपर बह रहा है. कार ड्राइवर को अधूरा पुल नहीं दिखा. उसने पुल के ऊपर कार चढ़ा दी, जो नाले में बह गई. सूचना मिलते ही एसडीएम रोहित बम्होरे और एसडीओपी अरविंद सिंह मौके पर पहुंचे. क्रेन की मदद से कार को बाहर निकाला गया. इसमें कोई नहीं मिला है.

ये भी पढे़ं- Indore: समोसा खाते ही मुंह में आया मरा हुआ कॉकरोच, वीडियो बनाया तो दुकानदार बोला- ‘गलती से आ गया होगा’

Exit mobile version