Vistaar NEWS

MP Weather: एमपी में मानसून का जोर, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें मौसम का अपडेट

Weather Update

आज का मौसम

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मानसून पूरी तरह से अपना कहर बरसा रहा है. अगस्त के महीने में भी बारिश का दौर चल रहा है. प्रदेश के कई जिलों में कहीं हल्की तो कुछ जगहों पर भारी बारिश हो रही है. भारी बारिश के चलते जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित हो रहा है. सड़कों पर जल भराव, नदी-नाले उफान पर है. मौसम विभाग ने आज यानी 26 अगस्त बुधवार को तीन जिलों में ऑरेज अलर्ट जारी किया है.

कुछ जगहों पर तेज बारिश का दौर

मंगलवार को प्रदेश कई जगहों पर भारी बारिश हुई, जिसके बाद खरगोन में 24 मिलीमीटर बारिश का रिकॉर्ड दर्ज किया गया. इसके साथ ही जबलपुर में 9 मिलीमीटर, सतना में 7 और बैतूल में 6 मिलीमीटर वर्षा दर्ज कर गई. वहीं प्रदेश के बड़े जिले भाेपाल, ग्वालियर, नर्मदापुरम, इंदौर, छतरपुर जिले के खजुराहो, मंडला, रतलाम, सीधी और उज्जैन में हल्‍की बारिश होती रही.

कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने बुधवार को कुछ जिलों में ऑरेज अलर्ट जारी किया है, जिसमें द‍तिया, भिंड और सागर शामिल है. इन जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है. इसके अलावा विदिशा, रायसेन, और सीहोर समेत 16 जिलों में भारी बारिश के साथ गरज-चमक के आसार भी बताए हैं. वहीं भोपाल, नर्मदापुरम और बैतूल समेत कई अन्‍य जिलों में हल्‍की से मध्‍यम बारिश हो सकती है.

किसानों को मौसम विभाग की सलाह

प्रदेश में भारी बारिश के चलते जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित हो रहा है, लोग घरों से नहीं निकल पा रहे है. सड़ाकों पर पानी भर जा रहा है. नदी-नाले उफान पर है, जिससे यातायात भी प्रभावित हो रहा है. भारी बारिश के चलते मौसम विभाग ने किसानों को खेतों में पानी की निकासी का सही प्रबंध रखने की सलाह दी है. विभाग का कहना है कि किसान इस समय खेतों की सिंचाई और रासायनिक छ‍िड़काव जैसे कामों को फिलहाल के लिए रोक दें.

ये भी पढे़ं- MP Weather: घर से बाहर निकलते समय साथ रख लें छाता, IMD ने इन 5 जिलों में जारी किया मूसलाधार बारिश का अलर्ट

Exit mobile version