Banks Closed For 5 Days: बैंक से जुड़ा कोई काम पेंडिंग है तो ये आपके लिए जरूरी खबर है. सितंबर महीने में सार्वजनिक बैंक 5 दिन बंद रहेंगे. 26 सितंबर से 30 सितंबर तक बैंक में कामकाज ठप रहेगा. बैंककर्मी मध्य प्रदेश के साथ-साथ देश भर में हड़ताल पर रहेंगे. इससे शाखा से जुड़े कामकाज पर असर देखने को मिलेगा.
बैंक 5 दिन क्यों बंद रहेंगे?
बैंक हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहते हैं. किसी भी तरह का कामकाज का नहीं होता है. पहले और तीसरे शनिवार को बैक खुले रहते हैं. इस बार 26 सितंबर को महीने का चौथा शनिवार पड़ रहा है. 27 सितंबर को रविवार है. इसके बाद 28, 29 और 30 सितंबर को बैंककर्मी हड़ताल पर रहेंगे. इससे बैंक शाखाओं से जुड़ा कामकाज प्रभावित होगा.
बैंककर्मियों की क्या मांग है?
सरकारी बैंककर्मी देश भर में 5 दिनों की हड़ताल पर रहेंगे. इससे प्रदेश की लगभग 7000 बैंक शाखाओं पर इसका असर देखने को मिलेगा. दरअसल, कर्मचारियों की मांग है कि ‘5 Day Work Week’ किया जाए. इसका सीधा-सा अर्थ ये है कि हफ्ते में केवल पांच दिन बैंकों में कामकाज होगा. सोमवार से लेकर शुक्रवार बैंक कर्मी काम करेंगे. शनिवार और रविवार को छुट्टी रहेगी यानी कोई कामकाज नहीं होगा.
इसके साथ ही बैंककर्मियों ने ऑप्शन दिया है कि सोमवार से शुक्रवार तक 40 मिनट एक्स्ट्रा काम करेंगे. बैंक यूनियनों ने चेतावनी दी है कि यदि मांगें पूरी नहीं हुईं तो 26 अक्टूबर 2026 से अनिश्चितकालीन हड़ताल करेंगे.
ये भी पढ़ें: MP में 25 सितंबर से शुरू होगी ‘मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा’, 7 शहरों से चलेंगी बसें, 700 पदों पर भर्ती भी शुरू
सरकार का क्या कहना है?
सरकार ने बैंक यूनियनों से अपील की है कि प्रस्तावित हड़ताल को वापस ले लें. कहा गया है कि 5 डेज वर्क वीक पर सरकार विचार कर रही है. बातचीत के जरिए इसका समाधान निकाला जा सकता है. हड़ताल पर जाने से आम लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा.
