Vistaar NEWS

एमपी में जल्द लागू होगी “समान नागरिक संहिता”, सीएम मोहन यादव ने दिया बड़ा संकेत

CM Mohan Yadav

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

मध्य प्रदेश में अब “समान नागरिक संहिता” लागू करने की तैयारी तेज हो गई है. इसके लिए प्रेदश में समिति का गठन किया जा चुका है. बता दें कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए UCC MP की आधिकारिक वेबसाइट पहले ही लॉन्च कर दी थी. सरकार अब इस महत्वपूर्ण कानून को लाने के लिए जनता की राय जानना चाहती है. ताकि हर वर्ग की भागीदारी सुनिश्चित हो सके.

प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा ‘मध्य प्रदेश में सामान नागरिक संहिता मध्य प्रदेश सरकार द्वारा लगाई जा रही है. हमको यीसीसी की तरफ बढ़ने की जरूरत है. हमारे पहले भी तीन राज्यों ने इसे अपनाया है जिसमें उत्तराखंड, असम और गुजरात का नाम शामिल है. इसी के साथ हम भी अपने राज्य में सामान नागरिक संहिता को लागू क करेंगे. इसके लिए समिति भी बना दी गई है.’

सीएम मोहन यादव ने आगे कहा कि…

सीएम मोहन यादव ने आगे कहा कि ‘सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायधीस की अध्यक्षता में अलग-अलग विद्वानों को जोड़कर इस समिति का गठन किया गया है. ये समिति राज्यों के विभिन्न जिलों में जाकर सभी धर्मों के लोगों से सुझाव लेगी और सबका संकलन करके हम चाहेगे कि जल्द से जल्द हमारे प्रदेश में समान नागरिक संहिता यूसीसी लागू हो जाए.’ सीएम ने कहा कि इसके लिए वेबसाइट भी लॉन्च की गई आप उस भी अपने सुझाव दे सकते हैं.

सरकार जनहित कार्यों के लिए प्रतिबद्ध-सीएम मोहन यादव

उन्होंने कहा कि सरकार जनहित और जनकल्याण के कार्यों के लिए प्रतिबद्ध है तथा व्यापक जनभागीदारी के साथ जल्द ही इस विषय पर निर्णय लिया जाएगा. सीएम मोहन यादव ने कहा कि समान नागरिक संहिता को लेकर सरकार गंभीरता से कार्य कर रही है और प्रदेश में इसे जल्द लागू करने की दिशा में तेजी से कदम बढ़ाए जा रहे हैं.

ये भी पढ़ेंः गुटखा-आइसक्रीम नहीं है, सुनते ही दबंगों ने दुकानदार को लाठी-डंडों पीटा, महिलाओं को भी नहीं छोड़ा

Exit mobile version