MP में बिजली उपभोक्ताओं को राहत! फ्यूल कॉस्ट सरचार्ज 1.10 फीसदी हुआ, अब इतने रुपये का होगा फायदा
मध्य प्रदेश में बिजली बिल उपभोक्ताओं को राहत
MP News: मध्य प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी है. फ्यूल कॉस्ट सरचार्ज में कटौती के बाद अब बिल में ग्राहकों को राहत मिलने वाली है. इससे भारी भरकम बिल में थोड़ी कटौती होगी. इसका सीधा असर लोगों के मासिक खर्च पर पड़ेगा. एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी ने नई दरें लागू करने के लिए सर्कुलर जारी कर दिया है.
सरचार्ज कितना कम किया गया?
मध्य प्रदेश पावर मैनेजमेंट कंपनी ने प्रदेश के लाखों बिजली उपभोक्ताओं को मामूली राहत दी है. फ्यूल कॉस्ट एंड पावर परचेज एग्रीमेंट सरचार्ज (FPPPA) को कम कर दिया गया है. इसे घटाकर 1.10 फीसदी कर दिया गया है. मई महीने में ये 3.91 फीसदी था. इसमें 2.81 प्रतिशत की कटौती की गई है. वहीं, अप्रैल माह में ये सरचार्ज 6 फीसदी से ज्यादा था.
फ्यूल कॉस्ट सरचार्ज क्या है?
फ्यूल कॉस्ट सरचार्ज, बिजली बिल की मूल कीमत में जोड़ा जाने वाला एक अतिरिक्त शुल्क है. ये फ्यूल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के कारण तय होता है. ये अधिभार कंपनी को ईंधन की लगातार बढ़ती कीमतों से होने वाले नुकसान की भरपाई करने में मदद करता है. इससे परिवहन खर्च, विशेष रूप से डिलीवरी खर्च बढ़ सकता है.
ये भी पढ़ें: MP Monsoon: खुशखबरी! एमपी के 8 और जिलों में पहुंचा मानसून, इन शहरों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी
दिन में बिजली का उपयोग पड़ेगा फायदा सौदा
भोपाल में टाइम ऑफ द डे टैरिफ व्यवस्था के तहत रात के समय बिजली बिल में मिलने वाली छूट को खत्म कर दिया गया है. अब सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली का उपयोग करने पर 20 फीसदी तक छूट मिलेगी. घरेलू और स्मार्ट मीटर उपभोक्ता इस सुविधा का लाभ उठा सकेंगे.