MP Festival Special Train: त्योहार के सीजन में मध्य प्रदेश के यात्रियों को बड़ी राहत मिलने जा रही है. एमपी से पुणे और महाराष्ट्र के लिए जाने वाले यात्रियों को ट्रेन में बड़ी सुविधा मिलेगी. त्योहार पर बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने पुणे-दानापुर-हड़पसर स्पेशल ट्रेन को चलाने का निर्णय लिया है. इस ट्रेन का संचालन 1 नवंबर से होगा. इस ट्रेन का ठहराव भोपाल मंडल के इटारसी, पिपरिया और नरसिंहपुर स्टेशनों पर रहने वाला है. वहीं वापसी में ट्रेन दनापुर से चलेगी और पुणे के हड़पसर स्टेशन पर पहुंचेगी. ट्रेन दोनों तरफ 9-9 फेरे लगाएगी.
स्पेशल ट्रेन के 9 फेरे
त्योहार पर चलने वाली ट्रेन नंबर 01441 पुणे-दानापुर स्पेशल ट्रेन 1 नवंबर से 13 नवंबर 2026 तक 9 फेरे लगाएगी. ट्रेन पुणे से रविवार, बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार और शानिवार के दिन रात 7:40 बजे निकलेगी.
वहीं अगले दिन सुबह भोपाल रेल मंडल के इटारसी में 11:15 बजे, पिपरिया में 12:24 बजे और नरसिंहपुर में 1:30 बजे पहुंचेगी. इसके बाद ट्रेन जबलपुर के मदनमहल, कटनी, मैहर और सतना के रास्ते होते हुए तीसरे दिन सुबह के 7 बजे दानापुर पहुंचेगी.
ट्रेन की वापसी का रूट
ट्रेन नंबर 01442 दानापुर-हड़पर स्पेशल ट्रेन वापसी में 3 से 15 नवंबर तक 9 फेरे लगाएगी. स्पेशल ट्रेन दानापुर से मंगलवार, शुक्रवार, शनिवार, रविवार और सोमवार को सुबह 8:30 बजे निकलेगी. वहीं अगले दिन रात में नरसिंहपुर 11:05 बजे, पिपरिया 12:18 बजे पहुंचेगी. इसके साथ ही ट्रेन रात 2:19 बजे इटारसी स्टेशन पर ठहरेगी. बाद में ट्रेन शाम 5:35 बजे हड़पसर स्टेशन पर पहुंचेगी.
इन स्टेशनों पर रहेगा ठहराव
त्योहार पर चलने वाली स्पेशल ट्रेन दाेनों दिशाओं में हड़पसर, दौड़ कॉर्ड लाइन, अहिल्यानगर जंक्शन, कोपरगांव, मनमाड, जलगांव, भुसावल, इटारसी, पिपरिया, मदनमहल, नरसिंहपुर, मैहर, कटनी, मानिकपुर, सतना, प्रयागराज छिवकी, बक्सर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन और आरा स्टेशनाें पर ठहरेगी.
रेलवे ने कहा है कि त्योहार पर यात्री ट्रेन का समय और ठहराव की सभी जरूरी जानकारी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या फिर रेलवे के हेल्पलाइन नंबर 139 से ले सकते हैं.
ये भी पढे़ं- छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के यात्रियों के लिए जरूरी खबर, दीपावली और छठ पूजा पर चलेगी स्पेशल ट्रेन, तीन-तीन फेरे लगाएगी
