Vistaar NEWS

MP Heavy Rain Alert: खतरे के निशान से ऊपर नर्मदा-मंदाकिनी, IMD ने 16 जिलों में जारी किया भारी बारिश का अलर्ट

CG Weather Update

छत्तीसगढ़ मौसम

MP Weather Today: मध्य प्रदेश के पूर्वी हिस्से में सक्रिय मजबूत मौसम प्रणाली के चलते कई जिलों में भारी बारिश से हालात बिगड़ गए हैं. डिंडौरी, पन्ना, रीवा, सतना और छतरपुर समेत कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात हैं. नर्मदा और मंदाकिनी समेत कई नदियां उफान पर हैं, जबकि कई सड़कों पर पानी भरने से आवागमन प्रभावित हुआ है.

शुक्रवार को 16 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने शुक्रवार को निवाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर समेत 16 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी है. अगले 24 घंटे में इन क्षेत्रों में 4 से 8 इंच तक बारिश होने की संभावना है. ग्वालियर, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, सागर, दमोह, पन्ना, सीधी और सिवनी में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.

कई जिलों में तेज बारिश का दौर

भोपाल, सीहोर, राजगढ़, इंदौर, धार, अलीराजपुर, बड़वानी, खंडवा, खरगोन, झाबुआ, उज्जैन, मंदसौर, शाजापुर, देवास, रतलाम, बैतूल, हरदा, मुरैना, भिंड, श्योपुर, जबलपुर, कटनी, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, रीवा, सतना, सिंगरौली, मऊगंज, मैहर, शहडोल, उमरिया और अनूपपुर में भी बारिश जारी रहने का अनुमान है.

मऊगंज में नदी उफनी, मजदूर बहा

मऊगंज में अष्टभुजा नदी के उफान पर आने से नईगढ़ी गांव में बाढ़ का पानी भर गया. अमृत योजना के निर्माण कार्य में लगे चार मजदूर फंस गए. इनमें से एक मजदूर तेज बहाव में बह गया. वह करीब दो घंटे तक मदद के लिए गुहार लगाता रहा.

डिंडौरी और पन्ना में स्कूल बंद

उमरिया में भी एक बुजुर्ग के बाढ़ में बहने की सूचना है. डिंडौरी में भारी बारिश के कारण आंगनवाड़ी से लेकर 12वीं तक के स्कूल बंद रहे. खरमेर नदी का पानी पुल के ऊपर पहुंचने से डिंडौरी-मंडला स्टेट हाईवे बंद करना पड़ा. पन्ना में भी 12वीं तक के स्कूलों में अवकाश रहा.

ये भी पढे़ं- MP Weather: एमपी में मानसून का स्‍ट्रॉन्‍ग सिस्‍टम एक्ट‍िव, IMD ने कई जिलों में जारी किया भारी बारिश का अलर्ट, जानें मौसम का हाल

Exit mobile version