MP Heavy Rain Alert: खतरे के निशान से ऊपर नर्मदा-मंदाकिनी, IMD ने 16 जिलों में जारी किया भारी बारिश का अलर्ट

MP Weather Today: मध्य प्रदेश के पूर्वी हिस्से में सक्रिय मजबूत मौसम प्रणाली के चलते कई जिलों में भारी बारिश से हालात बिगड़ गए हैं.
CG Weather Update

छत्तीसगढ़ मौसम

MP Weather Today: मध्य प्रदेश के पूर्वी हिस्से में सक्रिय मजबूत मौसम प्रणाली के चलते कई जिलों में भारी बारिश से हालात बिगड़ गए हैं. डिंडौरी, पन्ना, रीवा, सतना और छतरपुर समेत कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात हैं. नर्मदा और मंदाकिनी समेत कई नदियां उफान पर हैं, जबकि कई सड़कों पर पानी भरने से आवागमन प्रभावित हुआ है.

शुक्रवार को 16 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने शुक्रवार को निवाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर समेत 16 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी है. अगले 24 घंटे में इन क्षेत्रों में 4 से 8 इंच तक बारिश होने की संभावना है. ग्वालियर, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, सागर, दमोह, पन्ना, सीधी और सिवनी में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.

खबर को अपडेट किया जा रहा है…

ज़रूर पढ़ें