Vistaar NEWS

MP High Court Bharti: MP हाई कोर्ट में निकली 1,174 पदों पर बंपर भर्ती, आवेदन शुरू, ऐसे करें अप्लाई

mp high court

mp high court

MP High Court Bharti: भोपाल: मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है. MP हाईकोर्ट ने सहायक ग्रेड-3 के 1,174 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है. इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 17 अगस्त 2026 दोपहर 12 बजे से शुरू हो रही है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 15 सितंबर 2026 शाम 5 बजे तक ऑफिशियल वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं.

कौन कर सकता है आवेदन?

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होना जरूरी है. इसके साथ ही उम्मीदवार के पास MP सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त MAP-IT की CPCT परीक्षा का वैध स्कोर कार्ड होना चाहिए. जिनके पास कंप्यूटर एप्लीकेशन में 1 साल का डिप्लोमा है वो भी आवेदन कर सकते हैं.

आयु सीमा की बात करें, तो 1 जनवरी 2026 तक न्यूनतम उम्र 18 साल होनी चाहि. UR और EWS कैटेगरी के पुरुष उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु 40 साल तय की गई है. वहीं OBC, SC, ST और महिला उम्मीदवारों के साथ-साथ राज्य सरकार के कर्मचारियों को 5 साल की छूट मिलेगी. यानी उनकी अधिकतम आयु 45 साल होगी.

कितनी लगेगी फीस?

अनारक्षित और अन्य राज्य के उम्मीदवारों को 200 रुपये परीक्षा शुल्क के साथ 743.40 रुपये पोर्टल शुल्क देना होगा. इस तरह कुल फीस 943.40 रुपये होगी. वहीं MP के OBC, SC, ST, EWS और सभी दिव्यांग उम्मीदवारों को कोई परीक्षा शुल्क नहीं देना है. उन्हें सिर्फ 743.40 रुपये पोर्टल शुल्क देना होगा.

ऐसे होगा चयन

भर्ती प्रक्रिया 4 चरणों में पूरी होगी. सबसे पहले 100 अंकों की ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा होगी जिसमें 100 MCQ पूछे जाएंगे. परीक्षा 2 घंटे की होगी और हिंदी-अंग्रेजी दोनों भाषा में होगी. इसके बाद 50 अंकों की हिंदी टाइपिंग टेस्ट होगी जो रेमिंगटन गेल फॉन्ट में होगी. टाइपिंग में गलती पर 0.50 और बैकस्पेस पर 0.10 अंक कटेंगे. इसके बाद दस्तावेज सत्यापन और अंत में मेडिकल टेस्ट होगा.

कितनी मिलेगी सैलरी?

सहायक ग्रेड-3 पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को 19,500 रुपये से 62,000 रुपये तक का वेतनमान मिलेगा। इसके अलावा सरकारी नियमों के अनुसार DA, HRA, CCA, PF, NPS, मेडिकल और अन्य भत्तों का लाभ भी मिलेगा.

कैसे करें आवेदन ?

आवेदन के लिए उम्मीदवारों को MP हाईकोर्ट की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा. वहां Recruitment सेक्शन में जाकर Assistant Grade-3 2026 के लिंक पर क्लिक करना है. मांगी गई जानकारी भरने के बाद फोटो, सिग्नेचर और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें. फीस जमा करके फॉर्म सबमिट कर दें और उसका प्रिंटआउट निकाल लें.

ये भी पढ़ें-EPFO News: देश में 20 लाख से ज्यादा EPF खाते हुए बंद, कहीं आपका अकाउंट भी तो नहीं? ऐसे चेक करें PF स्टेटस

Exit mobile version