EPFO News: देश में 20 लाख से ज्यादा EPF खाते हुए बंद, कहीं आपका अकाउंट भी तो नहीं? ऐसे चेक करें PF स्टेटस

Inactive EPF Account: सरकार ने बताया है कि देश में 20 लाख से ज्यादा EPF खाते बंद हो चुके हैं. श्रम और रोजगार राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे ने राज्यसभा में बताया कि वित्त वर्ष 2020-21 में बंद EPF खातों की संख्या 11,72,923 थी. वहीं वित्त वर्ष 2023-24 में यह बढ़कर 21,55,387 हो गई.
EPFO

EPFO के लाखों अकाउंट हुए बंद

Inactive EPF Account: देश में नौकरी करने वाले लोगों के लिए EPFO की योजना काफी जरूरी है. इसमें कर्मचारियों की सैलरी का एक हिस्सा हर महीने EPF खाते में जमा होता है, जिससे रिटायरमेंट के लिए बचत तैयार होती है. लेकिन कई लोग नौकरी बदलने या छोड़ने के बाद अपने पुराने PF खाते को नए खाते से जोड़ना या उसका पैसा ट्रांसफर करना भूल जाते हैं. ऐसे में उनका EPF खाता निष्क्रिय हो सकता है.

सरकार ने बताया है कि देश में 20 लाख से ज्यादा EPF खाते बंद हो चुके हैं. श्रम और रोजगार राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे ने राज्यसभा में बताया कि वित्त वर्ष 2020-21 में बंद EPF खातों की संख्या 11,72,923 थी. वहीं वित्त वर्ष 2023-24 में यह बढ़कर 21,55,387 हो गई.

किन कारणों से EPF खाता बंद होता है?

EPF खाता बंद होने के कई कारण हो सकते हैं. नौकरी छोड़ने के बाद अगर कर्मचारी अपने पुराने PF खाते में कोई लेन-देन नहीं करता या पुराने खाते का पैसा नए PF खाते में ट्रांसफर नहीं करता, तो खाता बंद हो सकता है. इसके अलावा KYC पूरी न होने और आधार लिंक न होने की वजह से भी कुछ खाते बंद श्रेणी में आ सकते हैं. अगर आपने हाल ही में नौकरी बदली है या पुरानी नौकरी छोड़ने के बाद अपना PF बैलेंस नए खाते में ट्रांसफर नहीं किया है, तो आपको अपने EPF खाते का स्टेटस जरूर चेक करना चाहिए.

ये भी पढ़ें-नियमों से समझौता नहीं! RBI ने वित्तीय खामियों के लिए इस बैंक पर कसा शिकंजा, लगाया भारी जुर्माना

ऐसे चेक करें EPF खाते का स्टेटस

  • EPF खाते की जानकारी चेक करने के लिए सबसे पहले EPFO की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं. इसके बाद अपने UAN और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करें.
  • लॉगिन करने के बाद ‘View’ऑप्शन में जाकर ‘Service History’ पर क्लिक करें. यहां आपको अपने पुराने और नए PF खाते की जानकारी मिल जाएगी.
  • आप EPFO की पासबुक सर्विस के जरिए अपने PF खाते में जमा राशि और हुए लेन-देन की जानकारी भी देख सकते हैं.
  • इसके अलावा UMANG ऐप से भी PF बैलेंस चेक किया जा सकता है.
  • अगर आपका पुराना EPF खाता बंद है और उसमें पैसे जमा हैं, तो उसे नए PF खाते में ट्रांसफर कर लेना बेहतर है.
  • इससे आपका PF पैसा एक ही खाते में रहेगा और भविष्य में इसे मैनेज करना आसान होगा.

ज़रूर पढ़ें