MP News: मध्यप्रदेश के बढ़ई, प्लम्बर और राजमिस्त्री समेत 49 प्रकार के निर्माण श्रामिकों को इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने के लिए सरकार की तरफ से 40 हजार रूपए की आर्थिक मदद दी जाएगी. दरअसल, मध्यप्रदेश श्रम विभाग के अंतर्गत आने वाले ‘भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल’ ने यह योजना शुरू की है. वहीं, मध्यप्रदेश में अभी तक 17 लाख निर्माण श्रामिक पंजीकृत हैं. इस साल के लिए 1 हजार श्रामिकों को ई-स्कूटी देने का कोटा तय किया गया है.
क्या है यह योजना ?
दरअसल, इस योजना का आधिकारिक नाम ‘भवन एवं अन्य सन्निर्माण ई-स्कूटर हेतु अनुदान योजना ’ है. इस योजना को श्रम विभाग का मंडल कार्यालय संचालित करता है. इसके तहत निर्माण कर्मकार मंडल में पंजीकृत श्रमिकों को इलेक्ट्रिक स्कूटी खरीदने पर कुल लागत का 50% या अधिकतम ₹40,000 तक का अनुदान दिया जाता है.
लाभार्थियों की संख्या है तय
बताते चलें कि, इस योजना के लिए लाभार्थियों की संख्या तय है. पहले पाओ के आधार पर 1,000 श्रमिकों को ही योजना का लाभ दिया जाता है. 1 हजार श्रामिकों के आवेदन स्वीकृत होने के बाद लाभार्थियों की संख्या पूरी मानी जाती है. वहीं, इनमें 60 सीटें दिव्यांग श्रमिकों के लिए आरक्षित हैं
कैसे करें आप्लाई
‘भवन एवं अन्य सन्निर्माण ई-स्कूटर हेतु अनुदान योजना’ के लिए आवेदन करना बेहद आसान है. सबसे पहले आपको अपनी पसंद की ई स्कूटी खरीदनी होगी. इसके बाद आपको मंडल की आधिकारिक वेबसाइट या पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा. आवेदन की जांच होने के बाद 10 दिनों के अंदर पैसे सीधे आपके खाते में आ जाएंगे. इस बात का आपको विशेष ध्यान रखना होगा कि, बैंक खाता औधार से लिंक होना चाहिए और DBT चालू होना चाहिए.
ये भी पढ़ेंः छात्रों के प्रोटेस्ट का असर! योगी सरकार का अधिकारियों को अल्टीमेटम, हो सकती है कार्रवाई
