Vistaar NEWS

MP पुलिस भर्ती में इंजीनियर और PhD धारकों ने किया अप्लाई, 1 पद के लिए 100 से ज्यादा उम्मीदवारों में मुकाबला

mp police

एमपी पुलिस

MP Police Bharti: मध्यप्रदेश में 7500 पदों पर पुलिस की भर्ती निकली है. प्रदेश के युवा लंबे समय से भर्ती का इंतजार कर रहे थे. वहीं, भर्ती के लिए लाखों युवाओं ने आवेदन किया है. पर आवेदन से जुड़ी हैरान करने वाली जानकारी सामने आ रही है. दरअसल, कर्मचारी चयन मंडल यानी की ईएसबी द्वारा निकाली गई इस भर्ती में 7 लाख 54 हजार 500 आवेदन मिले हैं, यानी एक पद के लिए 100 से ज्यादा अभ्यर्थियों के बीच कॉमपटिशन होगा.

इंजीनियरिंग डिग्री वाले युवा भी कर रहे अप्लाई

वहीं, 1 पद के लिए 100 से ज्यादा युवा अप्लाई कर रहे हैं. उससे भी हैरानी वाली बात यह है कि, भर्ती के लिए सामान्य योग्यता वाले युवा नहीं, बल्कि 9500 से ज्यादा इंजीनियरिंग डिग्री और कई पीएचडी धारकों ने भी भर्ती के लिए अप्लाई किया है.

8वीं पास युवा भी कर सकते हैं अप्लाई

भर्ती के आवेदन प्रक्रिया के लिए तय नियमों के मुताबिक इस भर्ती के लिए 8वीं पास एसटी वर्ग के लिए, बाकियों के लिए 10 वीं पास रखी गई थी. हालांकि भर्ती के लिए अलग-अलग डिग्री के लिए लोगों ने अप्लाई किया है. इसमें आईटीआई, डिप्लोमा, अंडर ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट, इंजीनियरिंग डिग्री और PhD जैसी डिग्रीयां शामिल हैं.

जीतू पटवारी ने साधा निशाना

मामले में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने लिखा कि, ऊंची ​डिग्री के बावजूद यदि कॉन्स्टेबल की नौकरी के लिए कतार है, तो मतलब साफ है, BJP सरकार ने भविष्य बर्बाद कर दिया है. उन्होंने लिखा कि, युवाओं के सब्र का बांध अब टूट रहा है. युवा इस लाचारी और प्रशासनिक विफलता का हिसाब आने वाले वक्त में ज़रूर लेगा. पटवारी ने सवाल भी पूछा कि, ​रोजगार-जुमले परोसने वाली मोहन सरकार बताए क्या यही भाजपा शासित मध्य प्रदेश है, जहाँ डिग्रियाँ धरी की धरी रह जाती हैं.

Exit mobile version