MP Police Constable Exam 2026 की लिखित परीक्षा को लेकर उम्मीदवारों के लिए बहुत जरूरी खबर है. मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) की ओर से इस भर्ती के लिए परीक्षा शुरू होने की प्रस्तावित तिथि 19 नवंबर 2026 निर्धारित है. ऐसे में उम्मीदवारों को लिए परीक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण चीजें जैसे एग्जाम पैटर्न, सिलेबस जानना बहुत जरूरी है. ताकि एग्जाम की तैयारी बेहतर तरीके से हो सके.
दो शिफ्टों में होगा आयोजन
एमपीईएसबी द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, ये परीक्षा की शुरुआत 19 नवंबर से होने वाली है. इस भर्ती परीक्षा का आयोजन दो शिफ्टों में कराया जा रहा है. पहली शिफ्ट की टाइमिंग सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक तय की गई है वहीं दूसरी शिफ्ट की टाइमिंग दोपहर 3 बजे से लेकर शाम को 5 बजे तक तय की गई है.
ये भी जानना जूरूरी है कि पहली शिफ्ट के लिए रिपोर्टिंग टाइम 8 से 9 बजे तो दूसरी शिफ्ट के लिए रिपोर्टिंग टाइम 1 से 2 बजे तक का निर्धारित किया गया है. ऐसे में सभी उम्मीदवारों को अपनी उपस्थिति समयानुसार ही सुनिश्चित करनी होंगी.
इन शहरों में हो सकती है ऑनलाइन परीक्षा
ऑनलाइन परीक्षा के लिए संभावित परीक्षा शहर- अनूपपुर, रतलाम, बड़वानी, रीवा, भोपाल, सागर, इन्दौर, सतना, जबलपुर, सीधी, खण्डवा, उज्जैन और नीमच निर्धारित हैं. इस परीक्षा में ऑप्शनल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे. पेपर में सामान्य ज्ञान एवं तार्किक ज्ञान से 40 सवाल, बौद्धिक क्षमता एवं मानसिक रुचि से 30 सवाल और विज्ञान और सरल अंक गणित से 30 सवाल पूछे जायेंगे.
कब जारी होगा एडमिट कार्ड
वहीं परीक्षा से चार दिन पूर्व एडमिट कार्ड जारी किए जा सकते हैं. छात्र एडमिट कार्ड जारी होने के बाद ऑफिशियल वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं. एमपी कॉन्स्टेबल एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाना होगा. इसके बाद वहां दिए गए निर्देशों का पालन करे हुए उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं.
ये भी पढे़ं- MP News: श्योपुर में घायल मिले चीते की मौत, शरीर से निकले बंदूक के पांच छर्रे, जांच के लिए STF गठित
