Vistaar NEWS

‘शहरों में नहीं, गांवाें में क्यों..’, MP में बिजली कटौती को लेकर एमपी के मंत्री बोले

mp news

एमपी न्यूज

MP Power Cut Row: मध्यप्रदेश में बिजली के संकट से कौन नहीं वाकिफ है. सरकार के मंत्री भी इस परेशानी से थक चुके हैं. यहां के प्रदेश के मुखिया सीएम डॉक्टर मोहन यादव से भी समस्या को लेकर गुहार लगा चुके हैं. हाल ही में हुई कैबिनेट बैठक में ऊर्जा विभाग ने प्रदेश में बिजली संकट और ग्रामीण क्षेत्रों में कटौती की स्थिति को लेकर प्रेजेंटेशन दिया. जिसमें मंत्री ने पूछा कि बिजली की कमी है तो कटौती केवल गांवों और कस्बों में ही क्यों हो रही है.

मंत्री हुए नाराज

गुरुवार को ऊर्जा विभाग की बैठक में जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने ये मुद्दा उठाया. उन्होंने अधिकारियों से पूछा- जब शहरों में परेशानी नहीं है, तो गांवों में लोगों को पर्याप्त बिजली क्यों नहीं मिल रही है? यही नहीं किरण सिंह वर्मा समेत अन्य मंत्रियों ने भी बिजली कटौती का मुद्दा उठाया. इस पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बिजली संकट दूर करने के प्रयासों की जानकारी देते हुए बताया कि एक-दो दिन में अच्छे परिणाम सामने आएंगे.

सीएम ने क्या कहा ?

पूरे मामले को लेकर सीएम मोहन यादव ने कहा कि, इस साल कम बारिश होने के कारण बिजली सप्लाई पर असर पड़ा है. सीएम ने यह भी बताया कि, धान की बोआई के कारण जिलों में बिजली की मांग बढ़ गई है. उन्होंने कहा कि, पंजाब और उत्तर प्रदेश से भी बिजली लेने की कोशिश की जा रही है. वहीं, गुजरात से पहले से एमपी बिजली ले रहा है.

प्रदेश में हो रही बिजली की कमी को लेकर ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर का भी बयान सामने आया. उन्होंने कहा कि, तकनीकी खराबी के साथ कम बारिश से भी बिजली का उत्पादन प्रभावित हुआ है.ऊर्जा विभाग के मुताबिक, अगले सप्ताह तक करीब 4 हजार मेगावाट अतिरिक्त बिजली उपलब्ध हो सकती है

Exit mobile version