MP TET 2026: भोपाल: MP TET 2026: भोपाल: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद मध्य प्रदेश के करीब डेढ़ लाख शिक्षकों के लिए राहत और चुनौती दोनों वाली खबर आई है. कर्मचारी चयन मंडल ESB ने शिक्षक पात्रता परीक्षा TET 2026 की तारीख और नियम पुस्तिका जारी कर दी है. 1998 से 2009 के बीच नियुक्त प्राथमिक और माध्यमिक स्तर के शिक्षकों को यह परीक्षा पास करना अनिवार्य होगा.
कब होगी परीक्षा और आवेदन
ESB के मुताबिक TET परीक्षा 12 अक्टूबर 2026 से आयोजित की जाएगी. ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 21 अगस्त 2026 से शुरू होगी और उम्मीदवार 4 सितंबर 2026 तक आवेदन कर सकेंगे. आवेदन में गलती सुधारने के लिए 21 अगस्त से 9 सितंबर 2026 तक मौका दिया गया है. कितनी लगेगी फीस
सभी वर्गों के लिए प्रति प्रश्न-पत्र परीक्षा शुल्क 1000 रुपये तय किया गया है. इसके अलावा MP Online से आवेदन करने पर 60 रुपये पोर्टल शुल्क और रजिस्टर्ड सिटीजन यूजर से आवेदन करने पर 20 रुपये शुल्क देना होगा. आवेदन में पहली बार संशोधन पर 20 रुपये और अंतिम चरण में संशोधन पर 40 रुपये शुल्क लगेगा.
परीक्षा का पैटर्न
प्राथमिक और माध्यमिक दोनों स्तर की परीक्षा में कुल 150 प्रश्न पूछे जाएंगे. वहीं, पेपर 150 अंकों का होगा और हर सवाल 1 अंक का रहेगा.परीक्षा की अवधि 2 घंटे 30 मिनट होगी. सबसे बड़ी राहत ये है कि परीक्षा में निगेटिव मार्किंग नहीं होगी. यानी गलत उत्तर पर अंक नहीं कटेंगे. पास होने के लिए SC, ST, OBC, दिव्यांग और EWS उम्मीदवारों को 50 प्रतिशत यानी 75 अंक लाने होंगे. वहीं अन्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 60 प्रतिशत यानी 90 अंक अनिवार्य हैं.
अन्य जरूरी बातें
अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड MP ESB की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे। इसमें परीक्षा केंद्र, तारीख और समय की जानकारी होगी। रिजल्ट भी ऑनलाइन जारी होगा। परीक्षा के बाद विषयवार मॉडल आंसर जारी किए जाएंगे और उम्मीदवार प्रश्नों पर आपत्ति भी दर्ज करा सकेंगे। आपत्तियों पर विशेषज्ञ समिति फैसला लेगी।परीक्षा केंद्र पर मोबाइल ले जाना, नकल करना, बातचीत करना या फर्जी पहचान से परीक्षा देना गंभीर अनियमितता मानी जाएगी। ऐसे मामलों में अभ्यर्थी के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
ये भी पढ़ें-EPFO News: देश में 20 लाख से ज्यादा EPF खाते हुए बंद, कहीं आपका अकाउंट भी तो नहीं? ऐसे चेक करें PF स्टेटस
