Evening Rain Likely In MP: मध्य प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में जोरदार बारिश के बाद अब मानसून का सक्रिय सिस्टम प्रदेश के पूर्वी इलाकों में असर दिखाने वाला है. मौसम विभाग ने शुक्रवार से जबलपुर, रीवा और शहडोल संभाग के कई जिलों में तीन दिन तक भारी बारिश की संभावना जताई है. इससे पहले गुरुवार को शिवपुरी और श्योपुर में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम केंद्र के अनुसार इन दोनों जिलों में अगले 24 घंटे के दौरान 4 इंच या उससे अधिक बारिश हो सकती है.
कई जिलों में बारिश के आसार
भोपाल, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, इंदौर, धार, आलीराजपुर, बुरहानपुर, बड़वानी, खंडवा, खरगोन, झाबुआ, उज्जैन, नीमच, आगर-मालवा, मंदसौर, शाजापुर, देवास, रतलाम, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, ग्वालियर, गुना, दतिया, अशोकनगर, मुरैना, भिंड, जबलपुर, कटनी, छिंदवाड़ा, सिवनी, नरसिंहपुर, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, पांढुर्णा, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, मैहर, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, सागर, पन्ना, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में भी बारिश का दौर जारी रह सकता है. इन जिलों में कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है.
लो प्रेशर एरिया और मानसून ट्रफ सक्रिय
मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में लो प्रेशर एरिया के साथ मानसून ट्रफ भी सक्रिय है. दक्षिणी हिस्से से एक अन्य ट्रफ गुजर रही है, जिसके चलते पिछले 48 घंटे से राज्य के अलग-अलग हिस्सों में बारिश हो रही है. गुरुवार को भी इन मौसमी सिस्टम का असर देखने को मिलेगा. आने वाले दिनों में एक और लो प्रेशर एरिया बनने की संभावना है, जिसका प्रभाव खास तौर पर पूर्वी मध्य प्रदेश में दिखाई दे सकता है.
43 जिलों में सामान्य से कम बारिश
प्रदेश के 43 जिलों में अभी तक सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई है. पूर्वी हिस्से के जबलपुर, रीवा, सागर और शहडोल संभाग में बारिश करीब 19 प्रतिशत तक कम है. बालाघाट, छतरपुर, छिंदवाड़ा, दमोह, डिंडौरी, जबलपुर, कटनी, मैहर, मंडला, मऊगंज, नरसिंहपुर, निवाड़ी, पांढुर्णा, पन्ना, रीवा, सागर, सतना, सिवनी, शहडोल, सीधी, सिंगरौली, टीकमगढ़ और उमरिया में 5 से 52 प्रतिशत तक कम बारिश हुई है.
पश्चिमी हिस्से में भी बारिश का घाटा
आगर-मालवा, आलीराजपुर, अशोकनगर, बैतूल, दतिया, धार, हरदा, इंदौर, झाबुआ, मुरैना, मंदसौर, नर्मदापुरम, नीमच, रायसेन, रतलाम, शाजापुर, श्योपुर, शिवपुरी, उज्जैन और विदिशा में भी औसत से 4 से 46 प्रतिशत तक कम बारिश रिकॉर्ड की गई है.
12 जिलों में सामान्य से ज्यादा पानी
मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक भोपाल, गुना, सीहोर, राजगढ़, ग्वालियर, अनूपपुर, भिंड, बुरहानपुर, देवास, बड़वानी, खंडवा और खरगोन ऐसे जिले हैं, जहां अब तक औसत से अधिक बारिश दर्ज की गई है.
ये भी पढे़ं- MP News: विदिशा में बेतवा नदी का बढ़ा जलस्तर, पथरिया गांव में फंसे 4 लोग और सात गौवंश को SDERF ने किया रेस्क्यू
