Vistaar NEWS

MP Weather: एमपी में मानसून सुस्त, 3 दिन तेज बारिश के आसार नहीं, 4 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

MP monsoon news today

मध्‍य प्रदेश मौसम

MP Weather Update Today: मध्य प्रदेश में मानसून की रफ्तार फिलहाल धीमी पड़ गई है. बुधवार को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों से बादल गायब रहे और तेज धूप निकली. कहीं भी भारी बारिश दर्ज नहीं हुई. मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिन भी मौसम ऐसा ही रहने की संभावना है. गुरुवार को तेज बारिश का कोई अलर्ट नहीं है, जबकि शुक्रवार को उमरिया, मंडला, बालाघाट और डिंडौरी में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है.

एक्टिव नहीं है कोई मजबूत सिस्टम

मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में फिलहाल बारिश कराने वाला कोई मजबूत सिस्टम सक्रिय नहीं है. पश्चिमी हिस्से में चक्रवाती परिसंचरण जरूर बना हुआ है, लेकिन इसका असर मध्य प्रदेश पर ज्यादा नहीं है. गुरुवार को ज्यादातर जगह धूप रहेगी, जबकि कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है.

13 सितंबर से बढ़ेगी बारिश

मौसम विशेषज्ञ शैलेंद्र कुमार नायक के अनुसार अभी तेज बारिश के लिए कोई प्रभावी सिस्टम नहीं है. 13 सितंबर से पश्चिमी मध्य प्रदेश के जिलों में बारिश की गतिविधियां बढ़ने का अनुमान है.

32 जिलों में बारिश की कमी

पूर्वी हिस्से के कई जिलों में बारिश सामान्य से कम है. बालाघाट, छिंदवाड़ा, डिंडौरी, दमोह, जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर, पांढुर्णा, मंडला, रीवा, सागर और सिवनी में 5 से 25 प्रतिशत तक कमी दर्ज हुई है. पश्चिमी हिस्से के कई जिलों में यह कमी 7 से 55 प्रतिशत तक है.

23 जिलों में सामान्य से ज्यादा बारिश

अनूपपुर, छतरपुर, मैहर, मऊगंज, निवाड़ी, पन्ना, सतना, शहडोल, सीधी, सिंगरौली, टीकमगढ़, उमरिया, आगर-मालवा, भिंड, भोपाल, बुरहानपुर, दतिया, गुना, ग्वालियर, खरगोन, राजगढ़, श्योपुर और शिवपुरी में सामान्य से ज्यादा बारिश दर्ज हुई है.

जून की कमी अब तक बरकरार

जून में प्रदेश में सामान्य से 14 प्रतिशत कम बारिश हुई थी. जुलाई और अगस्त में अच्छी बारिश के बावजूद जून की कमी पूरी नहीं हो सकी. फिलहाल सीजन में प्रदेश में करीब 7 प्रतिशत कम बारिश दर्ज हुई है. प्रदेश में सामान्य बारिश 37.3 इंच मानी जाती है.

ये भी पढे़ं- MP Weather: 12 जिलों का कोटा पूरा फिर भी बारिश से राहत नहीं, मुरैना-दतिया समेत आज इन शहरों में जमकर गिरेगा पानी

Exit mobile version