MP Weather: एमपी में मानसून सुस्त, 3 दिन तेज बारिश के आसार नहीं, 4 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
3-Day Rain Relief: मध्य प्रदेश में मानसून की रफ्तार फिलहाल धीमी पड़ गई है. बुधवार को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों से बादल गायब रहे और तेज धूप निकली.
मध्य प्रदेश मौसम
MP Weather Update Today: मध्य प्रदेश में मानसून की रफ्तार फिलहाल धीमी पड़ गई है. बुधवार को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों से बादल गायब रहे और तेज धूप निकली. कहीं भी भारी बारिश दर्ज नहीं हुई. मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिन भी मौसम ऐसा ही रहने की संभावना है. गुरुवार को तेज बारिश का कोई अलर्ट नहीं है, जबकि शुक्रवार को उमरिया, मंडला, बालाघाट और डिंडौरी में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है.
एक्टिव नहीं है कोई मजबूत सिस्टम
मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में फिलहाल बारिश कराने वाला कोई मजबूत सिस्टम सक्रिय नहीं है. पश्चिमी हिस्से में चक्रवाती परिसंचरण जरूर बना हुआ है, लेकिन इसका असर मध्य प्रदेश पर ज्यादा नहीं है. गुरुवार को ज्यादातर जगह धूप रहेगी, जबकि कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है.
खबर को अपडेट किया जा रहा है…