Vistaar NEWS

MP Sub Engineer Bharti: सब इंजीनियर, ड्राफ्ट्समैन समेत 1040 पदों पर भर्ती शुरू, 1 सितंबर लास्ट डेट

mp sub enjineer

mp sub enjineer/ image source: mp esb facebook

MP Sub Engineer Bharti: भोपाल: मध्य प्रदेश सरकार ने ग्रुप-3 के 1040 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इन पदों में सब इंजीनियर, ड्राफ्ट्समैन, प्रयोगशाला तकनीशियन समेत कई समकक्ष पद शामिल हैं.
इच्छुक उम्मीदवार 18 अगस्त से 1 सितंबर 2026 तक MPESB की ऑफिशियल वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. समूह-3 की संयुक्त भर्ती परीक्षा 6 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी. परीक्षा की तारीख, शिफ्ट और सेंटर की जानकारी एडमिट कार्ड के जरिए दी जाएगी.

फीस और आयु सीमा

सामान्य वर्ग के लिए आवेदन शुल्क ₹500 है. वहीं OBC, EWS, दिव्यांगजन, SC और ST उम्मीदवारों के लिए शुल्क ₹250 प्रति प्रश्नपत्र रखा गया है. आयु सीमा 18 से 40 साल है. आरक्षित श्रेणियों को नियम अनुसार 5 साल की छूट मिलेगी. भोपाल विकास प्राधिकरण में सब इंजीनियर के 36 पद और इंदौर विकास प्राधिकरण में 44 पद हैं. इसके अलावा ड्राफ्ट्समैन और लैब टेक्नीशियन के पद भी भरे जाएंगे.

आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज

यह हैं कुछ जरूरी गाइडलाइन

मोबाइल, कैलकुलेटर, डिजिटल वॉच परीक्षा हॉल में बैन हैं. लेट होने पर एंट्री नहीं मिलेगी। परीक्षा शुरू होने के बाद बाहर नहीं जा सकेंगे. आवेदन क्रमांक संभालकर रखें और परीक्षा में Admit Card + काला Ball Pen साथ लाना अनिवार्य है. प्रमाण पत्रों की जांच नियुक्ति के समय होगी.

ये भी पढ़ें: सपा नेता आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर ED की रेड, ब्लैक मनी से जुड़ा है पूरा मामला

Exit mobile version