MP Government Job Opportunity: सरकारी नौकरी पानी की उम्मीद में आस लगाए बैठे युवाओं के लिए अच्छी खबर है. मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग (MPESB) ने ग्रुप-3 के तहत सब इंजीयर, ड्रॉफ्टमैन, तकनीशियन और अन्य समकक्ष पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटफिकेशन जारी कर दिया है. इस नोटिफिकेशन के अनुसार, कुल 1700 रिक्त पदों को भरा जाना है. आइए इस खबर में जानते है आवेदन और परीक्षा से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण डिटेल.
आवेदन 29 अगस्त से शुरू
इस नौकरी के लिए इच्छुक उम्मीदवार मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) की ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. ऑनलाइन आवेदन 29 अगस्त से शुरू हो गए हैं और अप्लाई करने की आखिरी तारीख 12 सितंबर 2026 तय की गई है.
वहीं आवेदन शुल्क के भुगतान की आखिरी तारीख भी 12 सितंबर 2026 तय की गई है.
आवेदन में संशोधन करने की अंतिम तिथि 17 सितंबर 2026 हैं. वहीं परीक्षा 7 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी. अगर योग्यता की बात करें तो संबंधित ट्रेड(सिविल, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल आदी) में 3 साल का इंजीनियरिंग डिप्लोमा या बी.ई/बी टेक डिग्री का होना अनिवार्य है. कुछ पदों के लिए आईटीआई या संबंधित पदों की भी मांग की है.
आयू सीमा
आवेदकों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकताम 40 वर्ष तक अनारक्षित वर्ग के लिए लिए तय की गई है. वहीं मध्य प्रदेश के मूल निवासी एससी, एसटी, ओबीसी और सभी वर्ग की महिला अभ्यार्थियों को अधिकतम आयु में 5 वर्ष की छूट दी गई है. ध्यान रहे कि आयु की गणना 1 जनवरी 2026 के आधारपर की जाएंगी.
आवेदन शुल्क
अनारक्षित वर्ग और अन्य राज्य के उम्मीदवार-500 रुपये प्रति प्रश्न पत्र और पोर्टल मिलाकर कुल शुल्क 560 रुपये हैं. वहीं एससी, एसटी, ओबीसी जो मूल रूप से मध्य प्रदेश का निवासी हो उसके लिए 250 रुपये प्रतिप्रश्नपत्र और पोर्टल शुल्क मिलाकर 310 रुपये रखा गया है.
उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन परीक्षा के अंकों के आधार पर किया जाएगा. ये परीक्षा 200 अंको की होगी, जिसके लिए 3 घंटे का समय मिलेगा. इसमें सामान्य ज्ञान, गणित, हिंदी, इंग्लिश, कंप्यूटर ज्ञान और सबंधित इंजीनियरिंग विषय पर प्रश्न पूछे जाएंगे.
ये भी पढ़ें: ‘मिशन 2028’ की तैयारी, बूथ सशक्तिकरण का मंत्र, ओरछा में BJP प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में Gen-Z पर फोकस
