CM मोहन यादव ने 536 करोड़ की सीप-अंबर सिंचाई परियोजना का किया लोकार्पण, 76 गांवों को मिलेगा फायदा
सीएम मोहन यादव ने किया सीप-अंबर सिंचाई परियोजना का लोकार्पण
CM Mohan Yadav Inaugurates: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार (27 नवंबर 2026) को सीहोर जिले के दौरे पर थे. उन्होंने भैरुंदा पहुंचकर सीप-अंबर सिंचाई परियोजना का लोकार्पण किया. इस परियोजना से 76 गांवों में सिंचाई की सुविधा मिलेगी और 30 हजार 91 हेक्टेयर खेत सिंचित हो सकेंगे. इस प्रोजेक्ट का निर्माण दो चरणों में किया गया है. इसकी लागत करीब 536 करोड़ रुपये है. पहले इस कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान आने वाले थे. बाद में वे ऑनलाइन जुड़े.
सीएम ने सीप-अंबर माइक्रो सिंचाई परियोजना फेस 1 एवं 2 का लोकार्पण सिंगल क्लिक के माध्यम से किया. इस कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री तुलसी सिलावट, मंत्री कृ्ष्णा गौर समेत कई जनप्रतिनिधि शामिल हुए.
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भैरूंदा, जिला सीहोर में आयोजित कार्यक्रम में सीप-अंबर माइक्रो सिंचाई परियोजना फेस 1 एवं 2 का लोकार्पण सिंगल क्लिक के माध्यम से किया। ₹536.23 करोड़ लागत वाली इस परियोजना से भैरूंदा विकासखंड के 76 गांवों को सिंचाई के लिए भरपूर पानी मिलेगा। @DrMohanYadav51 @minmpwrd #JansamparkMP
— Jansampark MP (@JansamparkMP) November 27, 2026
अपडेट जारी है…

