MPPSC मेंस एग्जाम 2025 का शेड्यूल जारी, 12 शहरों में आयोजित होगी परीक्षा, ये है पूरा टाइम टेबल
MPPSC राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2025 का शेड्यूल जारी
MPPSC Mains Exam 2025: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (Madhya Pradesh Public Service Commission) ने राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2025 का शेड्यूल जारी कर दिया है. लंबे वक्त से इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी है. परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 25 जून से शुरू कर दी जाएगी.
हाई कोर्ट ने रोक हटाई
राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2025 पहले 9 जून 2025 से होनी थी लेकिन हाई कोर्ट में दायर याचिका के बाद 2 अप्रैल 2025 को इस पर रोक लगा दी गई थी. दरअसल, साल मार्च 2025 में प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट जारी होने के बाद कटऑफ और रिजर्वेशन को लेकर मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय में याचिका दायर की थी. छात्रों का आरोप था कि कैटेगरी के अनुसार कटऑफ जारी नहीं किया गया था. आरक्षित वर्ग के मेधावी उम्मीदवारों को अनरिजर्व्ड लिस्ट में शामिल नहीं किया गया था.
राज्य सेवा मुख्य परीक्षा कब होगी?
MPPSC मुख्य परीक्षा 2025 की परीक्षा 158 पदों पर आयोजित की जा रही हैं. इसके लिए 4000 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है. हाई कोर्ट की रोक हटते ही आयोग ने तुरंत टाइम टेबल जारी कर दिया. कुल 6 पेपर होंगे. परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित होगी. पांचवां पेपर (सामान्य हिंदी) सुबह 10 से दोपहर 12 बजे और छठवां पेपर (निबंध लेखन) सुबह 10 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक होगा.
| क्रमांक | तारीख | प्रश्न पत्र |
| 1. | 17 अगस्त 2026 | सामान्य अध्ययन प्रथम प्रश्नपत्र |
| 2. | 18 अगस्त 2026 | सामान्य अध्ययन द्वितीय प्रश्नपत्र |
| 3. | 19 अगस्त 2026 | सामान्य अध्ययन तृतीय प्रश्नपत्र |
| 4. | 20 अगस्त 2026 | सामान्य अध्ययन चतुर्थ प्रश्नपत्र |
| 5. | 21 अगस्त 2026 | सामान्य हिंदी एवं व्याकरण |
| 6. | 22 अगस्त 2026 | हिंदी निबंध और प्रारूप |
इन शहरों में आयोजित होगी परीक्षा
राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 12 शहरों में आयोजित की जाएगी, इनमें इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, शहडोल, छिंदवाड़ा, रतलाम, सतना, सागर, बड़वानी, उज्जैन और बालाघाट शामिल हैं,
ये भी पढ़ें: NEET Re-Exam 2026: भोपाल के 32 केंद्रों पर होगा नीट का एग्जाम, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, ये रास्ते रहेंगे डायवर्ट
परीक्षा के लिए कितनी फीस लगेगी?
आवेदन की प्रक्रिया 25 जून से शुरू हो जाएगी जो 17 जुलाई 2026 तक चलेगी. अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग (नॉन क्रीमीलेयर), ESW और दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए फॉर्म फीस 400 रुपये और अनारक्षित उम्मीदवारों के लिए 800 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है. 30 जून से त्रुटि सुधार किया जाएगा इसके लिए 50 रुपये अतिरिक्त देना होगा.