NEET Re-Exam 2026: भोपाल के 32 केंद्रों पर होगा नीट का एग्जाम, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, ये रास्ते रहेंगे डायवर्ट
भोपाल के 32 केंद्रों पर होगा नीट रिएग्जाम, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
NEET Re-Exam 2026: नीट-यूजी का री-एग्जाम 21 जून को राजधानी भोपाल के 32 सेंटर्स में आयोजित किया जाएगा. इसके लिए शासन-प्रशासन ने कड़ी व्यवस्थाएं की हैं. इन परीक्षा केंद्रों में दोपहर 2 बजे से शाम 5.15 बजे तक एग्जाम होंगे. मेट्रो निर्माण कार्य और ट्रैफिक दबाव की वजह से रूट को डायवर्ट किया गया है. इसके साथ ही पुलिस ने लोगों से अपील की है कि पूरा प्लान जानकार निकलें.
आनंद नगर जाने के लिए इस रास्ते का करें इस्तेमाल
चेतक ब्रिज, गोविंदपुरा, BHEL, महात्मा गांधी चौराहा और पिपलानी पेट्रोल पंप होते हुए आनंद नगर जाने के लिए वैकल्पिक मार्ग सुझाया गया है. दरअसल, प्रभात चौराहे से पिपलानी के बीच मेट्रो निर्माण कार्य हो रहा है.
गीतांजलि कॉलेज जाने के लिए वैकल्पिक मार्ग
शासकीय गीतांजलि कन्या पीजी कॉलेज जाने के लिए नादरा बस स्टैंड, अग्रवाल धर्मशाला, छोला गणेश मंदिर, जेपी ब्रिज तिराहा और डीआईजी बंगला चौराहे होते हुए जाने की सलाह दी गई है.
लाउडस्पीकर पर रहेगा प्रतिबंध
- प्रशासन ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि एग्जाम से पहले परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर लें.
- इसके साथ ही परीक्षार्थियों से कहा गया है कि परीक्षा केंद्रों पर 30 मिनट पहले पहुंचे.
- इसके साथ ही एग्जाम सेंटर्स के आसपास किसी भी प्रकार के ध्वनि विस्तारक यंत्रों जैसे- लाउडस्पीकर आदि पर रोक लगाई गई.
- परीक्षा केंद्र के आसपास पार्किंग पर प्रतिबंध लगाया गया है.
ये भी पढ़ें: MP Weather: एमपी के इन जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा! भोपाल-इंदौर समेत 30 से ज्यादा शहरों के लिए यलो अलर्ट जारी
सभी 32 सेंटर्स पर होगी मॉक ड्रिल
भोपाल के सभी 32 सेंटर्स पर शनिवार को मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा. इसके लिए प्रशासन ने तैयारी कर ली है. सुरक्षा व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने के लिए ड्रिल किया जाएगा. सिक्योरिटी के मद्देनजर 400 पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाएगा.
मॉकड्रिल में जिला प्रशासन, पुलिस, केंद्र अधीक्षक, पैरामिलिट्री फोर्स और अन्य विभागों की सहभागिता रहेगी. अभ्यर्थियों की सेंटर्स में एंट्री से लेकर निगरानी और प्रश्नपत्रों के ट्रांसपोर्टेशन को लेकर सारे परीक्षण किए जाएंगे.