MP News: मध्य प्रदेश में 21 सालों बाद सरकारी बस सेवा की शुरूआत हो गई है. भोपाल के दशहरा भेल ग्राउंड में नितिन गडकरी और सीएम मोहन यादव ने रिमोट के माध्यम से 351 मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा बसों को लॉन्च किया. भोपाल-इंदौर समेत 7 शहरों में इंटरसिटी और इंट्रासिटी बसों का संचालन होगा. इनमें 180 इलेक्ट्रिक बसें भी शामिल है.
कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि देश में पब्लिक ट्रांसपोर्ट को और बेहतर बनाना सरकार का विजन है और इसके लिए 5 एजेंडा तैयार कर लिए गए हैं. इसमें क्लीन ट्रांसपोर्ट पहले नंबर पर है. ट्रांसपोर्ट सेक्टर देश के एयर पॉल्यूशन में करीब 40 प्रतिशत का हिस्सेदार है. गडकरी ने कहा कि एयर पॉल्यूशन के लिए ‘मैं खुद जिम्मेदार हूं.’ उन्हाेंने कहा कि मध्य प्रदेश में प्रदूषण की जिम्मेदारी परिवहन मंत्री की है और प्रदूषण को कम करना सरकार का लक्ष्य है.
गडकरी ने कहा कि बसों में अभी भी कॉफी सुधार की जरूरत है. उन्हाेंने कहा कि ‘पटवर्धनजी ये कंपनी वालों को कहिए सुधार करें. नहीं तो जैसे कॉन्टैक्टर्स को रगड़ने का काम करता हूं, वैसे ही आपके क्षत्रपों को रगडूंगा.’
7 शहरों में शुरू होगी बस सेवा
मध्य प्रदेश में 21 साल बाद सरकारी परिवहन सेवा एक बार फिर शुरू होने जा रही है. भोपाल और इंदौर समेत प्रदेश के 7 शहरों में इंटरसिटी और इंट्रासिटी बसों का संचालन किया जाएगा. सरकार ने पहले साल 1,500 बसें चलाने का लक्ष्य रखा है, जबकि 2031 तक इनकी संख्या बढ़ाकर 15 हजार करने की योजना है.
परिवहन मंत्री ने सेवा को बताया मील का पत्थर
परिवहन मंत्री राव उदय प्रताप सिंह ने कहा कि 21 साल पहले बंद हुई सरकारी परिवहन सेवा अब दोबारा शुरू हो रही है. उन्होंने कहा कि यह प्रदेश के परिवहन क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण कदम है और इससे लोगों को बेहतर सार्वजनिक परिवहन सुविधा मिल सकेगी.
मंत्री राव उदय प्रताप सिंह ने कहा कि सरकारी बस सेवा शुरू होने से निजी बस मालिकों के हित प्रभावित नहीं होंगे. उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार की योजना किसी के कारोबार से टकराव पैदा करने की नहीं है. कांग्रेस के ‘खटारा बसों की शुरुआत’ वाले बयान पर उन्होंने कहा कि इस तरह की टिप्पणी बस मालिकों का अपमान है.
PWD मंत्री बोले- बढ़ेगी प्रदेश की कनेक्टिविटी
PWD मंत्री राकेश सिंह ने कहा कि पहले सरकारी बसों में सफर करने की धारणा मजबूरी से जुड़ी हुई थी, लेकिन अब तस्वीर बदल रही है. नई बस सेवा प्रदेश में कनेक्टिविटी बढ़ाने की दिशा में अहम पहल है. उन्होंने बताया कि वे खुद भी इन बसों में सफर कर चुके हैं और इनके संचालन का अनुभव लिया है.
ये भी पढे़ं- 21 साल बाद MP की सड़कों पर दौड़ेगी सरकारी बसें, नितिन गडकरी और CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी
