Vistaar NEWS

Bhopal: मां से बहस के बाद टहलने निकली छात्रा 5 दिन से लापता, AIIMS में एडिमशन के लिए आई थी रिशिका मन्ना

Missing Rishika

लापता रिशिका

Bhopal News: राजधानी भोपाल के बागसेवनिया थाना क्षेत्र स्थित AIIMS अस्‍पताल के बाहर 16 सितंबर की शाम से एक 19 वर्षीय छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई. आज करीब 5 दिन बीत जाने के बाद भी छात्रा का कोई सुराग नहीं मिला है. पुलिस ने परिजनों की शिकायत के बाद मामला दर्ज कर लिया है और छात्रा की तलाश तेज कर दी है.

मामले में मिली जानकारी के अनुसार, लापता छात्रा की पहचान रिशिका मन्ना के रूप में हुई है. छात्रा अपने परिवार के साथ एम्स अस्‍पताल भोपाल में एडमिशन से जुड़ी जानकारी लेने आई थी. उसी दौरान रिशिका की उसकी मां के साथ बहस हो गई.

मोबइल और पर्स भी परिजनों के पास छोड़ा

रिशिका अपने परिजनों से एम्स परिसर के बाहर वाले इलाके में थोड़ा टहलने की बात कहकर निकल गई. छात्रा जाते समय अपना मोबाइल फोन और पर्स एक रिश्‍तेदार के पास ही छोड़कर चली गई. बहुत समय बीत जाने के बाद भी रिशिका वापस नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी.

छात्रा की तलाश में जुटी पुलिस

परिजनों ने एम्स के परिसर में उसकी तलाश की साथ ही आसपास के इलाकों में, बस स्‍टैंड पर, रेलवे स्‍टेशन पर सभी जगह उसकी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला. इसके बाद परिजनों ने मामले की शिकायत बागसेवनिया थाने पहुंचकर दर्ज कराई. पुलिस ने मामले में अपहरण की आशंका जताते हुए एफआईआर दर्ज कर ली. मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की तलाशी ली और छात्रा की खोजबीन तेज कर दी.

मामले में एक और जानकारी सामने आ रही है कि रिशिका मन्ना का IIT चेन्‍नई में सिलेक्शन हो गया था. लेकिन परिजना चाहते थे कि रिशिका डॉक्टर बने. फिलहाल मामले की जांच में पुलिस जुटी है और टीम रिशिका के होम टाउन कोलकाता के लिए रवाना हो गई है.

ये भी पढे़ं- ‘शादी कर ली, अब पति के साथ ही रहना चाहती हूं..’, अर्चना तिवारी ने कोर्ट में कहा, 13 दिन थी लापता

Exit mobile version