MP News: रीवा के संजय गांधी अस्पताल में प्रसूता कल्पना मिश्रा मौत मामले में विधायक अभय मिश्रा ने आज भोपाल मंत्रालय के सामने बैठकर धरना दिया. इस मामले में पुलिस ने तुरंत पहुंचकर विधायक मिश्रा को पुलिस ने हिरासत में लिया. मंत्रालय के सामने धरना दे रहे विधायक ने रेलिंग पर पोस्टर बैनर लगाए थे, जिन्हें पुलिस ने निकाल कर फेंक दिए. विधायक कल्पना मिश्रा मामले में दोषियों पर कार्रवाई और न्याय की मांग कर रहे थे. अभय मिश्रा ने कल अस्पताल में सुंदर मृतक महिलाओं से रेप वाला बयान दिया था.
संजय गांधी अस्पताल पर लगाए थे गंभीर आरोप
विधायक अभय मिश्रा ने कल रीवा में कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान बड़ा बयान देते हुए संजय गांधी अस्पताल पर गंभीर आरोप लगाए थे. विधायक ने धरना-प्रदर्शन में दवा किया था कि अस्पताल में किसी सुंदर महिला का शव पोस्टमॉर्टम के लिए लाया जाता है, तो उस शव के साथ दुष्कर्म किया जाता है. विधायक ने पोस्टमाॅर्टम प्रक्रिया में मृतकों के परिजनों से पैसे लिए जाने का आरोप भी लगाया था.
हालांकि, विधायक के दिए बयान में अस्पताल पर लगे इन गंभीर आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है. ऐसी घटना से जुड़ा कोई आधिकारिक तथ्य या फिर प्रमाण सामने नहीं आया. ऐसे में अस्पताल पर किए गए इन दावों को फिलहाल विधायक अभय मिश्रा के आरोपों के तौर पर देखा जा रहा है.
दिग्विजय सिंह ने की स्वास्थ्य मंत्री के इस्तीफे की मांग
संजय गांधी अस्पताल में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात बच्चे की मौत के बाद से ही लगातार अस्पताल में जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की जा रही है. कल्पना के परिजन धरने पर बैठे हैं और न्याय की मांग कर रहे हैं.
वहीं कांग्रेस रीवा में धरना प्रदर्शन कर रही है. इस धरने प्रदर्शन में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भी शामिल हुए. उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल पर निशाना साधते हुए कहा कि यदि स्वास्थ्य मंत्री के जिले में स्वास्थ्य व्यवस्था की ऐसी स्थिति है तो जिम्मेदारी किसकी होगी. उन्होंने मंत्री राजेंद्र शुक्ल के इस्तीफे की मांग की है.
ये भी पढे़ं- ‘सुंदर महिला की डेडबॉडी से रेप…’, कांग्रेस MLA अभय मिश्रा का संजय गांधी अस्पताल पर गंभीर आरोप
