‘सुंदर महिला की डेडबॉडी से रेप…’, कांग्रेस MLA अभय मिश्रा का संजय गांधी अस्पताल पर गंभीर आरोप

Rewa News: कांग्रेस के धरना-प्रदर्शन के दौरान विधायक ने दावा किया कि यदि किसी सुंदर महिला का शव पोस्टमॉर्टम के लिए संजय गांधी अस्पताल लाया जाता है, तो उसके साथ दुष्कर्म किया जाता है.
MLA Abhay Mishra levels allegations against Sanjay Gandhi Hospital.

विधायक अभय मिश्रा का संजय गांधी अस्‍पताल पर आरोप

Rewa News: रीवा में संजय गांधी अस्पताल को लेकर कांग्रेस विधायक अभय मिश्रा ने मंगलवार को बेहद गंभीर आरोप लगाकर सनसनी मचा दी. जयस्तंभ चौराहे पर कांग्रेस के धरना-प्रदर्शन के दौरान विधायक ने दावा किया कि यदि किसी सुंदर महिला का शव पोस्टमॉर्टम के लिए संजय गांधी अस्पताल लाया जाता है, तो उसके साथ दुष्कर्म किया जाता है. उन्होंने पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया के दौरान मृतकों के परिजनों से पैसे लिए जाने का आरोप भी लगाया.

आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं

हालांकि, विधायक के इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है. अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के दौरान इस तरह की किसी घटना से जुड़ा कोई आधिकारिक तथ्य या प्रमाण भी सामने नहीं आया है. ऐसे में इन दावों को फिलहाल विधायक के आरोप के तौर पर ही देखा जा रहा है.

खबर को अपडेट किया जा रहा है…

ज़रूर पढ़ें