MP News: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मध्य प्रदेश के 5 दिवसीय दौरे पर आने वाली हैं. राष्ट्रपति 18 से 22 जून के बीच मध्य प्रदेश में रहेंगी. सबसे पहले वे ओंकारेश्वर पहुंचेंगी. इसके बाद वे बैतूल, ग्वालियर और कूनो नेशनल पार्क भी जाएंगी. एमपी दौरे के दौरान राष्ट्रपति श्योपुर, ग्वालियर के अलावा इंदौर, बैतूल कूनो नेशनल पार्क में रहेंगी. राष्ट्रपति के दौरे से पहले सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. खुद मुख्य सचिव अनुराग जैन भी अधिकारियों के साथ मीटिंग कर चुके हैं.
ओंकारेश्वर पहुंचने वाली दूसरी राष्ट्रपति होंगी
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 18 जून को सबसे पहलें ओंकारेश्वर पहुंचेंगी. यहां वे दो दिन रुकेंगी. पहले दिन वे भगवान ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन करेंगी और रात्रि विश्राम करेंगी. दूसरे दिन सिकल सेल स्वास्थ्य सेवा कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी. यहां राष्ट्रपति की सुरक्षा के लिए 1500 जवान तैनात किए जाएंगे. राष्ट्पति के स्वागत के लिए राज्यपाल मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव समेत तमाम लोग मौजूद रहेंगे. बता दें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ओंकारेश्वर पहुंचने वाली दूसरी राष्ट्रपति होंगी. इसके पहले 1988 में तत्कालीन राष्ट्रपति आर. वेंकटरमण ने ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन किए थे.
कड़ी सुरक्षा के बीच कूनो नेशनल पार्क में पूरी रात बिताएंगी
21 जून को राष्ट्रपति मुर्मू सबसे पहले वायुसेना के हेलीकॉप्टर से ग्वालियर पहुंचेंगी. इसके बाद यहां से सीधे कूनो नेशनल पार्क पहुंचेंगी. यहां वे दो दिन के प्रवास पर रहेंगी. पहले दिन वे कड़ी सुरक्षा के बीच कूनो नेशनल पार्क में ही बिताएंगी. इसके बाद दूसरे दिन यहां कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी. बताया जा रा रहा है कि बोत्सवाना से भारत लाए गए चीते जो अभी तक जंगल में नहीं छोड़ गए हैं, उनको राष्ट्रपति के हाथों ही कूनो के खुले जंगल में आजाद किया जाएगा. बता दें अपनी 5 दिवसीय यात्रा के दौरान महामहिम खंडवा, श्योपुर, ग्वालियर इंदौर और बैतूल में तमाम प्रमुख स्थानों का भ्रमण करेंगी.
ये भी पढे़ं: Ladli Behna Yojana: CM मोहन यादव ने जारी की लाडली बहना की 37वीं किस्त, घर बैठे ऐसे करें चेक
