रायपुर पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, सीएम साय ने किया भव्य स्वागत, कल बस्तर के मुरिया दरबार में लेंगी हिस्सा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 22 से 23 अक्टूबर 2026 को दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर रायपुर पहुंची हैं. उनके एयरपोर्ट पहुंचते ही सीएम विष्णु देव साय और राज्यपाल रमन डेका ने उनका भव्य स्वागत किया.
President Droupadi Murmu Raipur visit

फाइल फोटो

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 22 से 23 अक्टूबर 2026 को दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर रायपुर पहुंची हैं. राष्ट्रपति दोपहर 12.15 बजे स्वामी विवेकानंद विमानतल (माना एयरपोर्ट) पहुंची. यहां पर राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उनका स्वागत किया. आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राजधानी के अलग-अलग हिस्सों में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगी और फिर 23 अक्तूबर को जगदलपुर जाएंगी. यहां जानिए उनके छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर कार्यक्रमों की रूपरेखा.

राष्ट्रपति के एयरपोर्ट पहुंचने से पहले छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उनके स्वागत में कहा, “छत्तीसगढ़ के लिए बड़े सौभाग्य की बात है कि हमारे देश की राष्ट्रपति महोदया 2 दिन के छत्तीसगढ़ प्रवास पर आज पधार रही हैं. छत्तीसगढ़ की 3 करोड़ जनता की तरफ से उनका बहुत-बहुत अभिनंदन और स्वागत है. आज वो 200 रुपए के सिक्के का भी विमोचन करेंगी. इसके अलावा सेवा सम्मान पर्व और युवा प्रबोधन कार्यक्रम में भी वो शामिल होंगी. कल वो बस्तर के प्रवास में रहेंगी जहां मुरिया दरबार में शामिल होंगी और एक आम सभा को भी संबोधित करेंगी.”

पहले दिन इन कार्यक्रमों में होंगी शामिल

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रायपुर पहुंचने के बाद आज यानी 22 अक्तूबर को दोपहर 12.45 बजे लोक भवन में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगी. यहां वह पूज्य माता हासी देवी के सम्मान में 200 रुपये का स्मारक सिक्का जारी करेगी. इसके बाद वह आज ही शाम को 4 बजे इंडोर स्टेडियम में नुआखाई पर्व कार्यक्रम में शामिल होंगी. साथ ही ‘सेवा सम्मान पर्व’ और ‘युवा प्रबोधन’ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहेंगी.

दूसरे दिन के कार्यक्रम

दूसरे दिन यानी 23 अक्टूबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सुबह 11 बजे जगदलपुर के लिए रवाना होंगी, वहां वे मां दंतेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगी. इसके बाद दोपहर करीब 12.45 बजे मुरिया दरबार और बस्तर दशहरा के मौके पर आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगी.

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

राष्ट्रपति के दौरे के चलते प्रशासन ने सुरक्षा के पूरे इंतजाम किए हैं. 2000 से ज्यादा जवानों को तैनात किया गया है. 3 IG, 6 DIG, 10 SP रैंक के अधिकारियों समेत 100 से ज्यादा अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है. जिन शहरों में राष्ट्रपति के कार्यक्रम रहने वाले हैं वहां के लिए दूसरे शहरों से भी पुलिस बल और सुरक्षाकर्मियों को बुलाया गया है.

ये भी पढ़ें: बस्तर दशहरा में बड़ा हादसा, विजय रथ के पहिए के नीचे आने से एक व्यक्ति की मौत

ज़रूर पढ़ें