Ladli Behna Yojana: CM मोहन यादव ने जारी की लाडली बहना की 37वीं किस्त, घर बैठे ऐसे करें चेक

Ladli Behna Yojana: राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी लाड़ली बहना योजना की 37वीं किस्त (Ladli Behna Yojana 37th Installment) जारी कर दी गई है.
Ladli Behna Yojana

महत्वाकांक्षी लाड़ली बहना योजना की 37वीं किस्त

Ladli Behna Yojana: मध्य प्रदेश की लाखों महिलाओं को इंतजार खत्म हो गया है. सीएम मोहन यादव शनिवार, 14 जून को सागर जिले के देवरी विधानसभा क्षेत्र के केसली से राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी लाड़ली बहना योजना की 37वीं किस्त (Ladli Behna Yojana 37th Installment) जारी कर दी है. राज्य स्तरीय इस कार्यक्रम में पहुंचे सीएम मोहन यादव ने सिंगल क्लिक के माध्यम से प्रदेश की पात्र बहनों के खाते में राशि ट्रांसफर किया है.

1835 करोड़ रुपये ट्रांसफर

इस योजना के तहत 1.25 करोड़ महिलाओं के खाते में कुल 1835 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए. इस कार्यक्रम में पहुंचे सीएम मोहन यादव ने 28 कार्यों का भूमि पूजन और 25 कामों का लोकार्पण भी किया. अगर आप भी इस योजना की लाभार्थी हैं और यह चेक करना चाहती हैं कि आपके खाते में इस महीने के पैसे आए हैं या नहीं, तो आप घर बैठे बेहद आसान तरीके से अपना पेमेंट स्टेटस देख सकती हैं.

लाडली बहना योजना का स्टेटस कैसे चेक करें

  1. सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट cmladlibahna.mp.gov.in पर जाएं.
  2. यहां आपको ‘आवेदन एवं भुगतान की स्थिति’ पर क्लिक करना होगा.
  3. अब अपनी समग्र आईडी या रजिस्ट्रेशन नंबर भरें और ओटीपी से वेरिफाई करें.
  4. आपके खाते में पैसा आया है या नहीं, उसका स्टेटस पता चल जाएगा.

एक बात और अगर आपको आशंका है कि लाड़ली बहना की लिस्ट से आपका नाम कट गया है तो आप ऑनलाइन तरीके से अपना नाम लिस्ट में चेक कर सकते हैं.

  • इसके लिए आपको cmladlibahna.mp.gov.in पर जाना होगा.
  • इसके बाद आपको ‘अंतिम सूची’ के टैब पर क्लिक करना है.
  • अब अपना मोबाइल नंबर भरें और कैप्चा कोड भरें.
  • मोबाइल पर ओटीपी के लिए क्लिक करें और ओटीपी भरें, बस आपके सामने लिस्ट खुल जाएगी.

ये भी पढ़ें: Jabalpur: शादी से इनकार करने पर किया ब्लैकमेल, फोटो भेजकर तुड़वाया रिश्‍ता, थाने के सामने दो पक्षों में भिड़ंत, 16 पर FIR

ज़रूर पढ़ें