Bhopal News: भोपाल में मंगलवार को सेंट्रल लाइब्रेरी ग्राउंड में समान नागरिक सहिंता (UCC) के विरोध में आयोजित जनसभा में असदुद्दीन ओवैसी ने रामेश्वर शर्मा पर तीखा हमला बोला था. इसके जवाब में अब भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने पलटवार किया है. विधायक ने कहा कि हिंदूस्तान के अंदर ऐसे कई पप्पू घूम रहे हैं, जो भारत की मिसाइल से परेशान हैं. भारत की मिसाइल से केवल पाकिस्तान और आतंकवादी ही परेशान नहीं है. बल्कि आतंकवादियों का समर्थन करने वाले कई ज़िन्ना भी परेशान हैं.
रामेश्वर शर्मा ने आगे कहा कि, जो देश के ख़िलाफ़ है, वो हमारे ख़िलाफ़ है. उन्होंने कहा कि भारत ने ऑपरेशन सिन्दूर में भी मिसाइल दागी है और जो मुस्लिम पॉलिटिक्स करना चाहते है, वो मुसलमानों को इकठा कर हिंदू मुस्लिम को बांटने की कोशिश कर रहे हैं. शर्मा ने आगे कहा कि हम तो माई के लाल है, हमारा हिंदूस्तान भी माई का लाल है. उन्होंने आगे कहा कि एक भी आतंकवादी कैंप हिंदुस्तान के अंदर नहीं चलने देंगे.
विधायक ने कहा कि जिस तरह की भाषा आप बोल रहे है, वो बर्दास्त नहीं है. उन्होंने कहा कि यहां पांच बीबी 25 बच्चे पैदा करने वाली फैक्ट्री हम नहीं चलने देंगे. शर्मा ने कहा कि अब हि**** क्या है ये तो वो जानते होंगे, जो वे मेरे बारे में रहे हैं, वो ख़ुद के बारे में सोच लो. रामेश्वर शर्मा ने सीधे ओवैसी को चुनौती देते हुए कहा कि अगर बैरिस्टर में हिम्मत है तो भोपाल में चुनाव लड़कर देख लें. दो दो हाथ करना है तो करके देख ले हम सबके लिए तैयार हैं.
भोपाल में असदुद्दीन ओवैसी ने क्या कहा?
राजधानी के सेंट्रल लाइब्रेरी ग्राउंड में समान नागरिक सहिंता (UCC) के विरोध में जनसभा को संबोधित करते हुए असदुद्दीन ओवैसी ने रामेश्वर शर्मा के काजी कैंप में मिसाइल गिराने वाले बयान पर तीखा हमला बोला था. ओवैसी ने कहा था कि रामेश्वर शर्मा, तुम माई के लाल हो तो बताओ कब मिसाइल लॉन्च करोगे? मैं अकेला काजी कैंप पर खड़ा मिलूंगा, तुम्हारे अंदर दम है तो गिराकर बताओ. आपके जैसे हि*** लोगों से मैं डरने वाला नहीं हूं.’ इसके बाद ओवैसी ने काजी कैंप का इतिहास गिनाते हुए कई स्वतंत्रता सेनानियों के नाम गिनाए.
रामेश्वर शर्मा ने जन्माष्टमी पर दिया था बयान
रामेश्वर शर्मा ने भोपाल में जन्माष्टमी के मौके पर आयोजित मटकी फोड़ कार्यक्रम में मंच से कहा था कि ‘करोंद चौराहे से मिसाइल छोड़ो तो काजी कैंप में जाकर गिर.’ विधायक के इस बयान के बाद से ही विवाद शुरू हो गया था. हालांकि शर्मा ने बाद में सफाई देते हुए कहा था कि उन्होंने भोपाल के काजी कैंप का जिक्र नहीं किया था, बल्कि उन्होंने इस्लामाबाद वाले काजी कैंप की बात कही थी.
ये भी पढे़ं- ‘तुम माई के लाल हो तो चलाओ मिसाइल…’, रामेश्वर शर्मा के बयान पर भड़के ओवैसी, बोले- मैं काजी कैंप में खड़ा मिलूंगा
