‘तुम माई के लाल हो तो चलाओ मिसाइल…’, रामेश्वर शर्मा के बयान पर भड़के ओवैसी, बोले- मैं काजी कैंप में खड़ा मिलूंगा

Bhopal News: असदुद्दीन ओवैसी ने भारतीय जनता पार्टी के विधायक रामेश्वर शर्मा के एक बयान पर तीखा पलटवार किया. उन्‍होंने विधायक को मंच से सीधे तौर पर चुनौती दे दी.
Asaduddin Owaisi

असदुद्दीन ओवैसी

Bhopal: AIMIM प्रमुख और हैदराबाद सांसद असदुद्दीन ओवैसी मंगलवार को भोपाल पहुंचे. इस दौरान उन्‍होंने सेंट्रल लाइब्रेरी ग्राउंड में समान नागरिक सहिंता (UCC) के विरोध में आयोजित की गई जनसभा को संबोधित किया. कार्यक्रम AIMIM के यूसीसी विरोध अभि‍यान का ही हिस्‍सा था.

कार्यक्रम में असदुद्दीन ओवैसी ने भारतीय जनता पार्टी के विधायक रामेश्वर शर्मा के एक बयान पर तीखा पलटवार किया. उन्‍होंने विधायक को मंच से सीधे तौर पर चुनौती दे दी.

ओवैसी ने मंच से कहा कि ‘आप करोंद स्क्वायर से काजी कैंप पर मिसाइल गिराने की बात करते हो. रामेश्वर शर्मा, तुम माई के लाल हो तो बताओ कब लॉन्च करोगे? मैं अकेला काजी कैंप पर खड़ा मिलूंगा, तुम्हारे अंदर दम है तो गिराकर बताओ. आपके जैसे हि*** लोगों से मैं डरने वाला नहीं हूं.’

खबर को अपडेट किया जा रहा है…

ज़रूर पढ़ें