New Rates From November 14: मध्य प्रदेश की बड़ी डेयरी कंपनी सांची ने अपने पैक्ड दूध के दाम में 4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है. कंपनी की नई दरें 14 नवंबर शनिवार से लागू होंगी. इसके साथ ही भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर और बुंदेलखंड के दुग्ध संघों ने भी कीमतों में बढ़ोतरी की है. कंपनी ने कीमत बढ़ाए जाने पर पैकिंग मटेरियल और और ट्रांसपोर्ट महंगा होना मुख्य कारण बताया है. वहीं 12 नवंबर को अमूल, मदर डेयरी ने भी दूध के दाम 2 से 4 रुपये प्रति लीटर बढ़ाए थे.
एमपी में सांची दूध की खपत सबसे ज्यादा
मध्य प्रदेाश में पैक्ड सांची दूध की खपत सबसे ज्यादा है. भोपाल में खुले दूध की प्रतिदिन खपत 6 से 8 लीटर रहती है, तो वहीं पैकेट वाले सांची दूध की औसतन बिक्री 3 लाख लीटर रोजना होती है. वहीं अमूल दूध की खपत करीब 80 हजार लीटर रहती है. इसके साथ ही मदर डेयरी, सौरभ और श्रीधी दूध की बिक्री भी होती है. इनकी खपत रोजाना 1 लाख लीटर है. इन दूध कंपनी की सप्लाई भोपाल शहर के अलावा आस-पास के ग्रामीण इलाकों में भी रहती है.
अमूल और मदर डेयरी ने बढ़ाए थे दाम
देशभर में अमूल और मदर डेयरी ने 12 नवंबर को अपने दुध के दामों में बढ़ोतरी की थी. अमूल ने खरीदी और लागत को देखते हुए अमूल ताजा टोन्ड मिल्क को 2 रुपये प्रति लीटर और अमूल गोल्ड मिल्क 4 रुपये प्रति लीटर महंगा कर दिया. वहीं मदर डेयरी ने भी दूध के अलग-अलग प्रोडक्ट पर 2 से 4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी.
