Sanchi Milk Price Hike: अमूल के बाद सांची दूध की कीमतों में हुई बढ़ोतरी, प्रति लीटर 2 रुपए हुआ महंगा

Sanchi Milk Price Hike: अमूल और मदर डेयरी के दामों में बढ़ोतरी के बाद मध्‍य प्रदेश के प्रमुख सहकारी दुग्ध ब्रांड सांची ने भी दूध के दाम बढ़ा दिए हैं.
Sanchi Parlour (File Image)

सांची पार्लर (फाइल इमेज)

Sanchi Milk Price Hike: देश में बढ़ती महंगाई का सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ रहा है. ऐसे में रसोई के सामान और रोजमर्रा की जरूरतों की वस्‍तुओं के बाद अब दूध के दामों में भी उछाल देखने को मिल रहा है. देशभर में अमूल और मदर डेयरी ने अपने डेयरी प्रोडक्ट के दामों में बढ़ोतरी की है. वहीं अब मध्‍य प्रदेश के प्रमुख सहकारी दुग्ध ब्रांड सांची ने भी अपने डेयरी प्रोडक्ट के दाम बढ़ा दिए हैं. सांची ब्रांड के प्रोडक्ट की नई दरें 15 मई 2026 से लागू होंगी.

सांची दूध की नई दरें

  • फुल क्रीम दूध (गोल्ड) 500 ML – 35.00
  • फुल क्रीम दूध (गोल्ड) 1 Litre – 70.00
  • स्टेण्डर्ड दूध (शक्ति) 500 ML – 32.00
  • टोण्ड दूध (ताजा) 500 ML – 29.00
  • डबल टोण्ड दूध (स्मार्ट) 500 ML – 27.00
  • चाह दूध 1 Litre – 62.00

जानकारी के अनुसार, इससे पहले सांची ने मई 2025 में दूध के दामों में वृद्धि की थी. ऐसे में लगातार दूसरे साल भी कीमतों में बढ़ाेतरी होने से आम लाेगों की चिंता बढ़ गई है.

अमूल दूध के दामों में बढ़ोतरी

अमूल ब्रांड ने दूध के दामों में वृद्धि की है. बढ़ाए गए दम अमूल के सभी वैरिएंट पर लागू होंगे. अमूल ने जो बढ़ोतरी की है वो पूरे देशभर में 14 मई 2026 से लागू होगी. इसका मतलब है कि अमूल दूध का एक लीटर का पैकेट 2 रुपये महंगा हो जाएगा.

मदर डेयरी ने भी बढ़ाई दूध की कीमत

अमूल दूध के बाद मदर डेयरी ने भी अपने डेयरी प्रोडक्ट के दामों में बढ़ोतरी कर दी है. दूध की कीमत को 2 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ा दिया है. मदर डेयरी के प्रोडक्ट की बढ़ी कीमतों को भी 14 मई 2026 से देशभर में लागू किया जाएगा.

ये भी पढे़ं- Amul दूध खरीदना हुआ और महंगा, कंपनी ने 2 रुपये प्रति लीटर का किया इजाफा, कल से नए दाम लागू

ज़रूर पढ़ें