Vistaar NEWS

Bhopal: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घायल युवक को देखकर रुकवाया काफिला, एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया

shivraj Singh Chouhan video

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने काफिला रुकवाकर घायल युवक की मदद की

Shivraj Singh Chouhan Video: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान रविवार (6 सितंबर) को एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मंडीदीप जा रहे थे. इसी बीच उन्होंने घायल युवक को देखकर अपना काफिला रुकवाया. खुद गाड़ी से उतरे और लोगों की मदद से युवक को एंबुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया. इसके बाद वे रवाना हुए.

युवक की देखभाल करने के लिए कहा

दरअसल, केंद्रीय मंत्री रायसेन जिले के मंडीदीप में एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे थे. इस दौरान उन्होंने देखा कि एक युवक घायल अवस्था में दर्द से कराह रहा है. बिना देर किए अपना काफिला रुकवाया और इसके बाद गाड़ी से उतरकर हालचाल जाना. ट्रैफिक को रुकवाया गया ताकि घायल युवक को मदद मिल सके. एंबुलेंस को बुलाया गया ताकि युवक को जल्द से जल्द अस्पताल पहुंचाया जा सके.

एंबुलेंस जैसे ही मौके पर पहुंची तो उन्होंने अन्य लोगों के साथ मिलकर घायल को एंबुलेंस तक पहुंचाया. एंबुलेंस कर्मियों से कहा कि सीधे अस्पताल लेकर जाना. इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री ने पूछा कि इनकी देखभाल के लिए कौन है? इसके साथ ही बोला कि इनका ध्यान रखना और इलाज की जानकारी देने के लिए कहा.

ये भी पढ़ें: दुबई से MP आएगा बड़ा इन्‍वेस्‍टमेंट! तीन दिन के UAE दौरे पर जा रहे CM मोहन यादव

सिविल अस्पताल के OPD का शुभारंभ किया

मंडीदीप में कैबिनेट मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को 56 लाख रुपये की लागत से तैयार सिविल अस्पताल के OPD का शुभारंभ किया. इसे CSR फंड से बनाया गया है. इस मौके भोजपुर विधायक सुरेंद्र पटवा मौजूद रहे. इस मौके पर मंत्री ने कहा कि ये पहल आम लोगों की अच्छी स्वास्थ्य सेवाओं के लिए मदद करेगी.

Exit mobile version