Bhopal: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घायल युवक को देखकर रुकवाया काफिला, एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने काफिला रुकवाकर घायल युवक की मदद की
Shivraj Singh Chouhan Video: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान रविवार (6 सितंबर) को एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मंडीदीप जा रहे थे. इसी बीच उन्होंने घायल युवक को देखकर अपना काफिला रुकवाया. खुद गाड़ी से उतरे और लोगों की मदद से युवक को एंबुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया. इसके बाद वे रवाना हुए.
युवक की देखभाल करने के लिए कहा
दरअसल, केंद्रीय मंत्री रायसेन जिले के मंडीदीप में एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे थे. इस दौरान उन्होंने देखा कि एक युवक घायल अवस्था में दर्द से कराह रहा है. बिना देर किए अपना काफिला रुकवाया और इसके बाद गाड़ी से उतरकर हालचाल जाना. ट्रैफिक को रुकवाया गया ताकि घायल युवक को मदद मिल सके. एंबुलेंस को बुलाया गया ताकि युवक को जल्द से जल्द अस्पताल पहुंचाया जा सके.
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भोपाल से मंडीदीप कार्यक्रम में सहभागिता के लिए जा रहे थे। रास्ते में सड़क दुर्घटना देखकर उन्होंने अपना काफिला रुकवाया और घायल व्यक्ति को तत्काल अस्पताल पहुँचाने की व्यवस्था की।#viralvídeo #shivrajsinghchauhan #bhopal #vistaarnews pic.twitter.com/pHa7WRUig1
— Vistaar News (@VistaarNews) September 6, 2026
एंबुलेंस जैसे ही मौके पर पहुंची तो उन्होंने अन्य लोगों के साथ मिलकर घायल को एंबुलेंस तक पहुंचाया. एंबुलेंस कर्मियों से कहा कि सीधे अस्पताल लेकर जाना. इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री ने पूछा कि इनकी देखभाल के लिए कौन है? इसके साथ ही बोला कि इनका ध्यान रखना और इलाज की जानकारी देने के लिए कहा.
ये भी पढ़ें: दुबई से MP आएगा बड़ा इन्वेस्टमेंट! तीन दिन के UAE दौरे पर जा रहे CM मोहन यादव
सिविल अस्पताल के OPD का शुभारंभ किया
मंडीदीप में कैबिनेट मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को 56 लाख रुपये की लागत से तैयार सिविल अस्पताल के OPD का शुभारंभ किया. इसे CSR फंड से बनाया गया है. इस मौके भोजपुर विधायक सुरेंद्र पटवा मौजूद रहे. इस मौके पर मंत्री ने कहा कि ये पहल आम लोगों की अच्छी स्वास्थ्य सेवाओं के लिए मदद करेगी.