Vistaar NEWS

MP Monsoon Session: निजी विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक पास, उच्च शिक्षा मंत्री बोले नियम की जटिलता को खत्म किया

Madhya Pradesh Monsoon Session 2026

मध्‍य प्रदेश मानसून सत्र 2026

MP Monsoon Session Live: मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र का आज तीसरा दिन है. विधानसभा के तीसरे दिन 7,765.77 करोड़ रुपये के प्रथम अनुपूरक बजट पर चर्चा होगी. अनुपूरक बजट पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस की संभावना है. कांग्रेस समेत विपक्ष सरकार को विभिन्न मुद्दों पर घेरने की तैयारी में है. विपक्ष के हंगामे के चलते सदन की कार्यवाही प्रभावित होने के आसार हैं. सरकार अतिरिक्त बजट के जरिए विभिन्न विभागों और विकास कार्यों के लिए वित्तीय प्रावधानों का पक्ष रखेगी. मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र में आज हंगामे के आसार हैं.

दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के आंदोलन को लेकर सियासत तेज हो गई है. राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस का प्रदेशभर में प्रदर्शन जारी है. देर रात कांग्रेस के विपक्षी विधायकों ने विधानसभा परिसर के भीतर धरना देकर विरोध जताया. छात्रों के मुद्दे और राहुल गांधी की गिरफ्तारी को लेकर आज विधानसभा में सरकार को घेरने की तैयारी है. विपक्ष के तीखे तेवरों के बीच सदन की कार्यवाही में हंगामे के आसार हैं.

विनय कुशवाहा

उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार बोले – नियम की जटिलता को ख़त्म किया. पाठ्यक्रम के हिसाब से भूमि का प्रावधान किया. सभी UGC समेत तमाम नियम का पालन होगा. नियामक आयोग को वार्षिक भुगतान करना होगा. चर्चा के बाद विधेयक ध्वनिमत से पास हुआ.

विनय कुशवाहा

सदन में मध्य प्रदेश निजी विश्वविद्यालय स्थापना एवं संचालन संशोधन बिल पर चर्चा

कांग्रेस विधायक महेश परमार ने विधेयक का किया विरोध. बोले – 25 एकड़ भूमि, सुरक्षा निधि का प्रावधान खत्म कर रही है. शिक्षा माफिया के दवाब में सरकार काम कर रही है. विधेयक पर विधायक चिंतामणि मालवीय ने कहा कि 5 करोड़ सुरक्षा निधि की जगह वार्षिक शुल्क का प्रावधान किया है. प्रदेश में 60 निजी विश्वविद्यालय हैं. निजी निवेश एडमिशन के दवाब को कम करेगा.

अभय वर्मा

कांग्रेस विधायक महेश परमार ने विधेयक का किया विरोध कहा 25 एकड़ भूमि, सुरक्षा निधि का प्रावधन खत्म कर रही. शिक्षा माफिया के दवाब में सरकार काम कर रही.

विधेयक चिंतामणि मालवीय ने कहा 5 करोड़ सुरक्षा निधि की जगह वार्षिक शुल्क का प्रावधान किया. प्रदेश में 60 निजी विश्वविद्यालय हैं. निजी निवेश एडमिशन के दवाब को कम करेगा.

अभय वर्मा

सदन में आदिवासियों की जमीन के ट्रांसफर का मुद्दा उठाया. विधायक हीरालाल अलावा ने प्रश्नकाल में उठाया मुद्दा. कहा आदिवासी क्षेत्र में जमीन ट्रांसफर होने का अधिकार नहीं है.

इस पर राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने कहा कि जबरन जमीन लेने वालों पर कार्रवाई का प्रावधान है. जिन आदिवासी क्षेत्रों में जमीन ट्रांसफर हुई उसकी जांच कराएंगे.

अभय वर्मा

कार्यवाही शुरू होने से पहले विपक्ष का जोरदार प्रदर्शन. विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने से पहले कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन. पेपर लीक और छात्रों के आंदोलन पर चर्चा नहीं कराने के विरोध में विधायकों ने काली पट्टी बांधी.

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार समेत कांग्रेस के सभी विधायक काली पट्टी पहनकर सदन पहुंचे. विपक्ष का आरोप है कि सरकार छात्रों के मुद्दों से बच रही है. कांग्रेस ने चेतावनी दी कि यदि पेपर लीक और छात्रों के आंदोलन पर सदन में चर्चा नहीं कराई गई तो विरोध प्रदर्शन आगे भी जारी रहेगा.

अभय वर्मा

विधानसभा परिसर की बढ़ाई सुरक्षा

जंतर-मंतर में छात्रों के प्रदर्शन का असर भोपाल में भी देखने को मिल रहा है. इसको देखते हुए विधानसभा की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. विधानसभा में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई. विपक्ष के विरोध को देखते हुए आज 200 अतिरिक्त पुलिसकर्मी तैनात किए गए.

वहीं विधानसभा परिसर में सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर पेपर लीक और छात्रों के आंदोलन को लेकर विपक्ष आक्रामक है. देर शाम तक विधानसभा परिसर में विपक्ष ने प्रदर्शन किया था. मानसून सत्र के दौरान हंगामे की आशंका के बीच सुरक्षा बढ़ाई गई.

Exit mobile version