MP Monsoon Session Live: NEET पेपर लीक मामले पर कांग्रेस का विधानसभा में प्रदर्शन, विरोध में बांधी काली पट्टी

MP Monsoon Session Live: मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र का आज तीसरा दिन है. विधानसभा के तीसरे दिन 7,765.77 करोड़ रुपये के प्रथम अनुपूरक बजट पर चर्चा होगी.
Madhya Pradesh Monsoon Session 2026

मध्‍य प्रदेश मानसून सत्र 2026

MP Monsoon Session Live: मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र का आज तीसरा दिन है. विधानसभा के तीसरे दिन 7,765.77 करोड़ रुपये के प्रथम अनुपूरक बजट पर चर्चा होगी. अनुपूरक बजट पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस की संभावना है. कांग्रेस समेत विपक्ष सरकार को विभिन्न मुद्दों पर घेरने की तैयारी में है. विपक्ष के हंगामे के चलते सदन की कार्यवाही प्रभावित होने के आसार हैं. सरकार अतिरिक्त बजट के जरिए विभिन्न विभागों और विकास कार्यों के लिए वित्तीय प्रावधानों का पक्ष रखेगी. मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र में आज हंगामे के आसार हैं.

दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के आंदोलन को लेकर सियासत तेज हो गई है. राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस का प्रदेशभर में प्रदर्शन जारी है. देर रात कांग्रेस के विपक्षी विधायकों ने विधानसभा परिसर के भीतर धरना देकर विरोध जताया. छात्रों के मुद्दे और राहुल गांधी की गिरफ्तारी को लेकर आज विधानसभा में सरकार को घेरने की तैयारी है. विपक्ष के तीखे तेवरों के बीच सदन की कार्यवाही में हंगामे के आसार हैं.

ज़रूर पढ़ें