Vidisha News: नेपाल में हुई भीषण त्रासदी के बाद हजारों लोगों के लापता होने की खबरों के बीच विदिशा से भी एक बेहद दुखद खबर सामने आई है. विदिशा के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. केसी बागरेचा की बेटी स्वाती बागरेचा के लापता होने की जानकारी सामने आई है. स्वाती बागरेचा कनाडा में रहती थीं और कैलाश मानसरोवर की यात्रा के लिए भारत आई हुई थीं. परिजनों के मुताबिक, करीब 10 से 15 दिन पहले स्वाती ने सद्गुरु नामक ग्रुप के साथ कैलाश मानसरोवर यात्रा शुरू की थी. यात्रा के दौरान वह लगातार परिजनों के संपर्क में थीं, लेकिन नेपाल में त्रासदी की खबर सामने आने के बाद से उनका परिवार से संपर्क टूट गया.
परिजनों का क्या कहना है?
परिजनों का कहना है कि स्वाती से संपर्क करने और उनकी लोकेशन की जानकारी हासिल करने की लगातार कोशिश की जा रही है, लेकिन अभी तक उनका कोई पता नहीं चल पाया है. बेटी के लापता होने की खबर से परिवार बेहद चिंतित करने वाली है. परिजनों ने सोशल मीडिया के माध्यम से स्थानीय प्रशासन, सरकार और आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी को स्वाती बागरेचा के संबंध में कोई जानकारी मिले तो तत्काल परिवार को सूचित किया जाए.
परिजनों का कहना है कि स्वाती से संपर्क टूटने के बाद से हम लगातार उनकी जानकारी लेने का प्रयास कर रहे हैं. अगर किसी भी व्यक्ति को उनके बारे में कोई जानकारी मिलती है, तो कृपया तत्काल परिवार से संपर्क करें. फिलहाल परिवार स्वाती की सुरक्षित वापसी की उम्मीद लगाए हुए है और प्रशासन से भी उनकी तलाश में मदद की अपील की गई है.
आखिरी बार मैसेज से बात हुई
विदिशा निवासी युवती स्वाति बागरेचा जो पैशे से इंजीनियर है जो विवाह के बाद कनाडा में अपने पति और बच्ची के साथ रह रही हैं. कुछ दिन पहले ही अपनी बेटी के साथ भारत आई थीं. जहां बेटी को अपनी बड़ी बहन के घर पर छोड़कर यहां से उन्हें ईशा फाउंडेशन के सदस्यों के साथ कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर जाना था. 8 अगस्त को 70 सदस्यीय दल मुंबई से नेपाल के लिए उड़ान भरी और कैलाश मानसरोवर पंहुच गई थीं.
ये भी पढ़ें: विदिशा के शिक्षक ने कर दिया गजब का कारनामा, एक ही पेड़ पर उगा दिए 35 तरह के आम!
लगभग तीन दिन पहले स्वाति की बात अपने भाई से मैसेज से हुई जिसमे स्वाति ने बताया कि अगले दो दिन मे वह काठमांडू पहुंच जायेगी. इसके बाद कोई बात नहीं हुई और ना ही कोई मैसेज आया. इसके बाद यह भीषण हादसा हो गया और परिजन किसी भी संदेश का इंतजार कर रहे है.
