Vistaar NEWS

MP News: AI समिट में कांग्रेस नेताओं के प्रदर्शन के बाद BJP का हल्लाबोल, जबलपुर में कांग्रेस कार्यालय का घेराव किया

Women BJP protest in Jabalpur.

जबलपुर में महिला भाजपा का प्रदर्शन.

MP News: दिल्ली में एआई समिट में कांग्रेस नेताओं द्वारा किए गए प्रदर्शन के बाद देशभर में राहुल गांधी के खिलाफ भाजपा ने मोर्चा खोल रखा है. जबलपुर में भारतीय जनता महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी परांजपे के नेतृत्व में सैकड़ों की तादाद में महिला कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव कर दिया. कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.

बड़ी संख्या में पुलिस महिला बल तैनात

रसल चौक स्थित कांग्रेस कार्यालय के पहले ही पुलिस ने बैरिकेडिंग कर महिला कार्यकर्ताओं को रोक दिया. इस दौरान महिलाओं को रोकने के लिए बड़ी संख्या में महिला पुलिस बल तैनात किया गया था. कांग्रेस कार्यालय के अंदर जाने के लिए लगातार महिला कार्यकर्ता प्रयास करती रहीं. जिसकी वजह से पुलिस और महिला कार्यकर्ताओं के बीच झड़प भी हुई. इस दौरान महिला कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय की तरफ चूड़ियां भी फेंकी. महिला कार्यकर्ताओं का कहना है कि एआई समिट में जिस तरह कांग्रेस नेता राहुल गांधी की नेतृत्व में युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया उससे देश की छवि दुनिया के सामने धूमिल हुई है.

‘कांग्रेस देश विरोधी गतिविधियों में शामिल’

कांग्रेस लगातार देश विरोधी गतिविधियों में शामिल हो रही है. कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए इस विरोध प्रदर्शन के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी को देश से माफी मांगना चाहिए. प्रदर्शन कर रही महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का पुतला दहन भी किया. इसके बाद पुलिस ने करीब 50 महिला कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया है.

ये भी पढे़ं: MP News: ‘राहुल गांधी के इशारे पर AI समिट में गुंडागर्दी की गई’, कैबिनेट मंत्री राकेश सिंह कांग्रेस पर जमकर बरसे

Exit mobile version