Vistaar NEWS

‘बंगले में गोबर भर दूंगा…’, भाजपा विधायक प्रीतम लोधी ने SDOP को दी धमकी, SP से बोले- दिल्‍ली से इनको कौन चला रहा है

BJP MLA Pritam Lodhi

भाजपा विधायक प्रीतम लोधी

MP News: मध्‍य प्रदेश के शिवपुरी जिले की पिछोर विधानसभा सीट से भाजपा के विधायक प्रीतम लोधी इन दिनों अपने बयानों को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. विधायक अपने पुत्र के मोह में आकार लगातार विवादित बयान दे रहे हैं. प्रीतम लोधी उनके बेटे के खिलाफ एक्सीडेंट मामले में कार्रवाई कर रहे करैरा एसडीओपी आयुष जाखड़ को वीडियो के माध्‍यम से खरी-खोटी सुना रहे हैं और सुर्खियां बटोर रहे हैं.

भाजपा विधायक ने करैरा SDOP को दी चेतावनी

कल विधायक प्रीतम लोधी का एक वीडियो वायरल हुआ था. इस वीडियो में वे एसडीओपी को कह रहे थे कि ”क्या करैरा तुम्हारे डैडी की है’? इस वीडियो के बाद विधायक का एक नया वीडियो वायरल हो रहा है. नए वीडियो में भाजपा विधायक प्रीतम लोधी कहते नजर आ रहे हैं कि, ‘मेरा हाथ पहले ढाई किलो का था, लेकिन अब ढाई सौ किलो का हो गया है, इसकी यानी(एसपी,एसडीओपी) की बेचैनी दूर कर दूंगा.’

विधायक यहीं नहीं रूके बल्कि उन्‍होंने आगे कहा कि, ’10 हजार लोगों को ले जाकर एसडीओपी के बंगले को गोबर से भर दुंगा.’ उन्‍होंने आगे कहा कि शिवपुरी एसपी मुझे स्‍पष्‍टीकरण दें, बताएं कि दिल्‍ली से इनको कौन चला रहा है, कौन इनको फरमान दे रहा है? मोदी, अमित शाह या सिंधिया? विधायक ने इस नए वीडियो में शिवपुरी एसपी को भी 15 दिनों की खुली चुनौती दी है.

क्या है पूरा मामला?

हालही के दिनों में शिवपुरी जिले के करैरा में बिना नंबर प्‍लेट की महिंद्रा थार ने तेज रफ्तार में राहगीरों को रौंद दिया था. गाड़ी पर भाजपा विधायक और प्रीतम लोधी का नाम लिखा था. इस हादसे में तीन लोग गंभर रूप से घायल हो गए थे. थार विधायक का बेटा दिनेश लोधी चला रहा था. इस हादसे का वीडियो भी सामने आया था, जिसमें दिनेश घायलों को धमकाते हुए भी नजर आ रहा था. मामले में करैरा पुलिस एसडीओपी आयुष जाखड़ ने दिनेश लोधी को थाने में तलब किया था. इस बात से घबराए भाजपा विधायक प्रीतम लोधी ने एक नहीं बल्कि दो से तीन वीडियो पुलिस को धमकाने वाले वायरल हो रहे हैं.

ये भी पढे़ं- ‘परजीवियों’ वाले होर्डिंग पर सियासी बवाल! BJP ने राहुल गांधी समेत विपक्षी नेताओं को परजीवी बताया, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फाडे़ पोस्टर

Exit mobile version